कोविड पॉजिटिव मिल्खा सिंह और पत्नी की स्थिति स्थिर, सुधार जारी : अस्पताल

By भाषा | Updated: May 27, 2021 22:22 IST2021-05-27T22:22:28+5:302021-05-27T22:22:28+5:30

Kovid positive Milkha Singh and wife's condition stable, improvement continues: Hospital | कोविड पॉजिटिव मिल्खा सिंह और पत्नी की स्थिति स्थिर, सुधार जारी : अस्पताल

कोविड पॉजिटिव मिल्खा सिंह और पत्नी की स्थिति स्थिर, सुधार जारी : अस्पताल

चंडीगढ़, 27 मई कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद मोहाली के अस्पताल में इलाज करा रहे महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल कौर की स्थिति ‘ स्थिर है और हालत में सुधार’ हो रहा रहा है।

यहां के फोर्टिस अस्पताल ने गुरुवार को जारी बयान में कहा, ‘‘ मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी दोनों की स्थिति स्थिर हैं और सुधार हो रहा हैं।’’

इससे पहले अस्पताल ने बुधवार को बताया था कि मिल्खा सिंह (91) कृत्रिम आक्सीजन पर हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल के आईसीयू से बाहर निकाला गया जहां उनका कोविड निमोनिया का उपचार चल रहा था।

मिल्खा सिंह की 82 वर्षीय पत्नी और भारतीय वॉलीबाल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर को कोविड निमोनिया के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद बुधवार को मोहाली के उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनके पति का इलाज चल रहा है।

मिल्खा सिंह के परिवार के जब सभी सदस्यों का वायरस के लिए परीक्षण किया गया था तो निर्मल कौर नेगेटिव आई थी।

पिछले बुधवार को कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद मिल्खा सिंह को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दिन वह कोविड निमोनिया से पीड़ित पाए गए थे।

एशियाई खेलों के चार बार के स्वर्ण पदक और राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन मिल्खा सिंह 1960 रोम ओलंपिक में 400 मीटर के फाइनल में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid positive Milkha Singh and wife's condition stable, improvement continues: Hospital

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे