लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 प्रभाव: भारत के यूरोप में होने वाले एफआईएच प्रो लीग मुकाबले स्थगित

By भाषा | Updated: May 4, 2021 17:46 IST

Open in App

लुसाने, चार मई भारत के इस महीने स्पेन और जर्मनी के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर होने वाले एफआईएच प्रो लीग मैचों को इस एशियाई देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा में पाबंदियों के कारण स्थगित कर दिया गया है। हॉकी की वैश्विक संचालन संस्था अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 15 और 16 मई को स्पेन जबकि 23 और 24 मई को जर्मनी के खिलाफ दो चरण के मुकाबले खेलने थे।

एफआईएच ने बयान में कहा, ‘‘एफआईएच, हॉकी इंडिया के अलावा जर्मनी, स्पेन और ग्रेट ब्रिटेन के राष्ट्रीय हॉकी संघ इन मैचों को किसी और तारीख पर कराने के सभी संभावित विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। लंदन में आठ और नौ मई को होने वाले मैचों को भी इससे पहले स्थगित किया गया था। ’’

बयान के अनुसार, ‘‘वैश्विक हॉकी समुदाय की ओर से एफआईएच भारतीय हॉकी समुदाय, उनके परिवार और मित्रों के प्रति समर्थन और सहानुभूति जताना चाहता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लिए मुश्किल समय में हमारी सहानुभूति सभी भारतीयों के साथ है।’’

पिछले महीने ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ लंदन में होने वाले भारत के एफआईएच प्रो लीग मैचों को भी स्थगित कर दिया गया था। भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण ब्रिटेन के देश को यात्रा से संबंधित लाल सूची में डाले जाने के बाद यह फैसला किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!