लाइव न्यूज़ :

कोमालिका विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप के फाइनल में

By भाषा | Updated: August 12, 2021 20:12 IST

Open in App

रॉक्लॉ (पोलैंड), 12 अगस्त भारत की उदीयमान तीरंदाज कोमालिका बारी ने गुरुवार को यहां विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में अंडर-21 महिला रिकर्व वर्ग के फाइनल में पहुंचकर लगातार दूसरे खिताब की तरफ कदम बढ़ाये। वह रिकर्व वर्ग में मौजूदा अंडर-18 विश्व चैंपियन भी हैं।

भारत की साक्षी मलिक भी कंपाउंड जूनियर महिला फाइनल में पहुंच गयी है जबकि पुरुष वर्ग में ऋषभ यादव कांस्य पदक की दौड़ में हैं।

कोमालिका ने सेमीफाइनल में अमेरिका की कैसी कॉफहोल्ड को 6-4 (28-27, 25-28, 28-26, 25-30, 29-25) से हराया। रविवार को फाइनल में उनका मुकाबला स्पेन की चौथी वरीयता प्राप्त इलिया कैनालेस से होगा।

कंपाउंड जूनियर महिला वर्ग में साक्षी ने अमेरिका की अन्ना स्कारब्रॉग को 144-142 से हराया और फाइनल में उनका मुकाबला क्रोएशिया की अमांडा मिलनारिच से होगा।

ऋषभ कंपाउंड जूनियर पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में एस्तोनिया के रोबिन जामथा से 146-147 से हार गये। वह कांस्य पदक के मुकाबले में मैक्सिको के सेबेस्टियन गर्सिया से भिड़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!