लाइव न्यूज़ :

कोहली का अर्धशतक, भारत ने पाक को 152 रन का लक्ष्य दिया

By भाषा | Updated: October 24, 2021 21:36 IST

Open in App

दुबई, 24 अक्टूबर कप्तान विराट कोहली की सही समय पर फॉर्म में वापसी पर खेली गयी अर्धशतकीय पारी से भारत ने शुरुआती झटकों के बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप दो मैच में रविवार को यहां सात विकेट पर 151 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

कोहली ने पहले ओवर में क्रीज पर कदम रख दिया था। उन्होंने 19वें ओवर में आउट होने से पहले 49 गेंदों पर 57 रन बनाये जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल है।

शाहीन शाह अफरीदी (31 रन देकर तीन) की शानदार गेंदबाजी के कारण भारत एक समय तीन विकेट पर 31 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था। कोहली ने ऋषभ पंत (30 गेंदों पर 39 रन, दो चौके, दो छक्के) के साथ चौथे विकेट के लिये 40 गेंदों पर 53 रन की साझेदारी की।

भारत ने अब तक विश्व कप (वनडे और टी20) में पाकिस्तान से प्रत्येक मैच जीता है। पिच की धीमी प्रकृति को देखते हुए पाकिस्तान के लिये 152 रन का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होगा।

भारत के लिये शुरुआत किसी भी तरह से अनुकूल नहीं रही। कोहली ने टॉस गंवाया और भारत ने उसके बाद 13 गेंद और छह रन के अंदर दोनों सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा (शून्य) और केएल राहुल (तीन) के विकेट गंवा दिये।

रोहित की बायें हाथ के तेज गेंदबाज के सामने कोण लेकर अंदर आती गेंद पर कमजोरी फिर खुलकर सामने आयी। अफरीदी ने उन्हें पहले ओवर में पगबाधा आउट करने के बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर राहुल की गिल्लियां बिखेरी।

सूर्यकुमार यादव (आठ गेंदों पर 11) ने अफरीदी पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर छक्का जड़कर आत्मविश्वास जगाया लेकिन हसन अली (44 रन देकर दो) की गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने विकेट के पीछे शानदार कैच लेकर उनकी पारी लंबी नहीं खिंचने दी। पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 36 रन।

कोहली का अफरीदी पर ‘कॉउ कार्नर’ पर लगाया गया छक्का दर्शनीय था, लेकिन सूर्यकुमार के आउट होने के बाद उन्हें भी संभलकर खेलना पड़ा। पंत के शादाब खान पर शार्ट फाइन लेग पर लगाये गये चौके से भारत नौ ओवर में 50 रन के पार पहुंचा।

पंत ने एक हाथ के सहारे छक्के लगाने के अपने कौशल का नजारा हसन अली के खिलाफ दिखाया जिनके पारी के 12वें ओवर में उन्होंने लगातार गेंदों पर स्क्वायर लेग और लांग ऑफ पर छक्के जड़े। लेकिन मैच जब पासा पलट रहा था, पंत खतरनाक नजर आ रहे थे तब उन्होंने लेग स्पिनर शादाब खान (22 रन देकर एक) की गेंद हवा में लहराकर गेंदबाज को वापस आसान कैच थमा दिया।

इससे रन गति फिर धीमी पड़ गयी। भारत 15 ओवर में तिहरे अंक तक पहुंच पाया। भारत ने बीच के नौ ओवरों में 64 रन बनाये और पंत का विकेट गंवाया। उसने अंतिम पांच ओवरों में तीन विकेट के एवज में 51 रन जोड़े।

कोहली ने पाकिस्तान ने 45 गेंदों में अर्धशतक जमाया लेकिन छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे रविंद्र जडेजा (13 गेंदों पर 13) संघर्ष करते नजर आये। हार्दिक पंड्या भी 11 रन बना पाये।

अफरीदी 19वें ओवर में दूसरा स्पैल करने आये और उन्होंने कोहली को आउट करके उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में एक और नाबाद पारी खेलने से रोक दिया। कोहली ने इससे पहले 78, 36 और 55 रन की तीन नाबाद पारियां खेली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!