लाइव न्यूज़ :

कोहली 200 प्रतिशत उत्साह से काम करते हैं और साथियों को भी ऐसा करने के लिये प्रेरित करते हैं: राहुल

By भाषा | Updated: July 3, 2021 15:00 IST

Open in App

लंदन, तीन जुलाई भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल मानते हैं कि टीम के कप्तान विराट कोहली 200 प्रतिशत उत्साह से काम करते हैं और उनमें साथी खिलाड़ियों को ऐसा करने के लिये प्रेरित करने की गजब की क्षमता है।

राहुल ने ‘फोर्ब्स इंडिया’ के लिये एक वीडियो में कहा, ‘‘विराट कोहली के साथ और उनकी अगुआई में खेलकर पता चला कि वह अलग तरह के कप्तान हैं। वह बहुत जुनूनी व्यक्ति हैं। वह 200 प्रतिशत उत्साह से काम करते हैं। आपका सर्वश्रेष्ठ 100 प्रतिशत ही संभव है लेकिन वह 200 प्रतिशत उत्साह से काम करते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनमें अन्य 10 खिलाड़ियों को प्रेरित करने और उन्हें 100 से 200 प्रतिशत काम कराने की गजब की क्षमता है। ’’

राहुल साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।

इसमें न्यूजीलैंड से हारने के बाद कोहली की कप्तानी को लेकर आलोचना हुई थी क्योंकि वह अभी तक एक भी आईसीसी ट्राफी हासिल नहीं कर पाये हैं।

कोहली की अगुआई में भारत 2017 चैम्पियंस ट्राफी और 2019 विश्व कप जीतने में असफल रहा था।

भारतीय टीम अब मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेगी जो चार अगस्त से शुरू हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!