लाइव न्यूज़ :

कोहली आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर

By भाषा | Updated: December 10, 2020 16:34 IST

Open in App

दुबई, 10 दिसंबर आस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में तीन मैचों की श्रृंखला में दो अर्धशतक जमाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी एक दिवसीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं ।

कोहली ने दूसरे और तीसरे वनडे में 89 और 63 रन बनाये । उनके रैंकिंग में 870 अंक हैं ।

हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वनडे श्रृंखला से बाहर रोहित शर्मा (842) दूसरे स्थान पर बने हुए हैं । पाकिस्तान के बाबर आजम उनसे पांच अंक पीछे तीसरे स्थान पर हैं ।

विश्व कप 2019 के बाद पहला वनडे खेलने वाले हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने पहले मैच में 90 और तीसरे में नाबाद 92 रन बनाये थे । वह पहली बार 553 अंक लेकर शीर्ष 50 बल्लेबाजों में 49वें स्थान पर पहुंच गए हैं ।

आस्ट्रेलियाई टीम में से कप्तान आरोन फिंच कैरियर के सर्वश्रेष्ठ 791 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं । पहले दो मैचों में शतक जमाने वाले स्टीव स्मिथ 2018 के बाद पहली बार शीर्ष 20 में आकर 15वें स्थान पर हैं ।

ग्लेन मैक्सवेल फरवरी 2017 के बाद पहली बार शीर्ष 20 में पहुंचे हैं और 20वें स्थान पर हैं ।

गेंदबाजों में भारत के जसप्रीत बुमराह 700 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं । न्यूजीलैंडके ट्रेंट बोल्ट722 अंक लेकर शीर्ष पर और अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान दूसरे स्थान पर हैं । एडम जाम्पा पहली बार 14वें स्थान पर पहुंचे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!