लाइव न्यूज़ :

काउंटी एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में कोहली, रहाणे को विश्राम

By भाषा | Updated: July 20, 2021 16:26 IST

Open in App

डरहम, 20 जुलाई कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे के अलावा अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन काउंटी एकादश (काउंटी सिलेक्ट इलेवन) के खिलाफ तीन दिवसीय प्रथम श्रेणी अभ्यास मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं।

मंगलवार को शुरू हुए मुकाबले में कोहली और रहाणे की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा टीम की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से शुरू होने वाले नॉटिंघम टेस्ट में मयंक अग्रवाल के रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने की संभावना है, ऐसे में इस अभ्यास मैच में उनके प्रदर्शन पर नजरें होंगी। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के दौरान अंतिम एकादश में जगह बनाने में असफल रहे मोहम्मद सिराज और उमेश यादव भी इस मुकाबले से खुद को साबित करना चाहेंगे।

इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी को भी इस मैच से विश्राम दिया गया है। भारतीय टीम का पिछले लगभग 10 वर्षों में यह पहला प्रथम श्रेणी मुकाबला है।

नियमित विकेटकीपर ऋषभ पंत और ऋद्धिमान साहा पृथकवास पर हैं, ऐसे में लोकेश राहुल विकेट के पीछा मोर्चा संभालेंगे। वह और मध्यक्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी भी बल्ले से बेहतर प्रदर्शन कर टीम में अपनी दावेदारी पेश करना चाहेंगे।

पंत और साहा इंट्रा स्क्वाड (भारतीय दल से दो टीम बनाकर मैच अभ्यास) अभ्यास मैच से पहले टीम के बायो-बबल में शामिल हो सकते हैं। इस मैच का आयोजन 26 से 28 जुलाई के बीच हो सकता है।

काउंटी एकादश के खिलाफ भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!