लाइव न्यूज़ :

कोहली ने भारत को कठोर टीम बना दिया है जो दबाव में नहीं आती : हुसैन

By भाषा | Updated: January 26, 2021 13:08 IST

Open in App

लंदन, 26 जनवरी इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि विराट कोहली ने भारत की वर्तमान टीम में कभी हार नहीं मानने का जज्बा भर दिया है तथा वह मैदान के अंदर या बाहर विपरीत परिस्थितियों से परेशान नहीं होती है।

कप्तान कोहली और कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद भारत की अनुभवहीन टीम ने अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में अपनी दृढ़ता और संकल्प का शानदार नमूना पेश करके आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करके चार मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीती।

हुसैन ने इंग्लैंड को पांच फरवरी से चेन्नई में शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में कड़ी चुनौती के लिये तैयार रहने को कहा है।

उन्होंने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘कोई भी टीम जो आस्ट्रेलिया में 36 रन पर आउट होने के कारण 0-1 से पिछड़ गयी हो, जिसने पितृत्व अवकाश के कारण कोहली को गंवा दिया हो, जिसका गेंदबाजी आक्रमण पंगु बन गया हो और वह तब भी वह मैदान के अंदर और बाहर खास जज्बा दिखाकर वापसी करती है तो आप उसे दबाव में नहीं ला सकते हो।’’

हुसैन ने कहा, ‘‘भारत अब सख्त टीम बन गयी है और मुझे लगता है कि यह चीज कोहली ने उसमें भरी। कोई गलती न करें, वे स्वदेश में बेहद मजबूत टीम है। ’’

श्रीलंका पर 2-0 की जीत से इंग्लैंड की टीम उत्साह से भरी है लेकिन हुसैन ने कहा कि मेहमान टीम को पहले टेस्ट के लिये अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश का चयन करना चाहिए। हुसैन ने इससे पहले जॉनी बेयरस्टॉ को शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिये नहीं चुनने पर कड़ी आपत्ति दर्ज की थी।

हुसैन ने कहा, ‘‘यह बहुत अच्छा संकेत है कि उन्होंने आगे की मुश्किल चुनौती से पहले यह श्रृंखला जीती। एशेज, भारत के खिलाफ स्वदेश और विदेश, न्यूजीलैंड में श्रृंखलाएं आसान नहीं होती लेकिन वह आत्मविश्वास और जीत की लय के साथ भारत के खिलाफ श्रृंखला खेलने जा रहा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत में पैदा हुआ और मैंने हमेशा भारत बनाम इंग्लैंड को सर्वश्रेष्ठ श्रृंखलाओं में से एक माना। मैं बस इतना ही कहूंगा कि अपने सर्वश्रेष्ठ 13 से 15 खिलाड़ियों के साथ चेन्नई में उतरें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!