लाइव न्यूज़ :

कोहली ने काफी कुछ हासिल कर लिया है, लेकिन बाबर की काबिलियत भी किसी से कम नहीं: हेडन

By भाषा | Updated: November 11, 2021 20:48 IST

Open in App

कराची, 11 नवंबर पाकिस्तान के आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी सलाहकार मैथ्यू हेडन को इसमें कोई शक नहीं कि विराट कोहली ने अभी तक युवा बाबर आजम से कहीं ज्यादा उपलब्धियां हासिल कर ली हैं लेकिन जब ‘गेंद पर निरंतर प्रतिक्रिया’ की बात आती है तो पाकिस्तानी कप्तान भी किसी से कम नहीं हैं।

दुबई से पाकिस्तानी पत्रकारों से बातचीत के दौरान हेडन ने कहा कि बल्लेबाजी की शानदार क्षमता को देखते हुए बाबर और कोहली के बीच तुलना की उम्मीद थी क्योंकि दोनों कप्तान हैं।

हेडन को हालांकि लगता है कि बाबर भारतीय कप्तान कोहली के जितने तेज तर्रार नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘बाबर और उनका व्यक्तित्व देखो तो आपको उनकी बल्लेबाजी भी ऐसी ही (उनके व्यक्तित्व जैसी) दिखती है। वह काफी निरंतर हैं। वह काफी स्थायी हैं। लेकिन वह ज्यादा आक्रामक नहीं हैं। ’’

हेडन ने कहा, ‘‘मैं जिस तरह से देखता हूं, वे एक दूसरे के विपरीत हैं। बाबर ज्यादातर समय काफी संयमित दिखते हैं और बारीकी से कप्तानी और बल्लेबाजी करते हैं जबकि कोहली काफी जुनूनी हैं और खुद को भाव भंगिमाओं से बयां करते हैं और मैदान पर काफी ऊर्जावान रहते हैं। ’’

आस्ट्रेलिया के महान सलामी बल्लेबाजों में शुमार हेडन ने कहा कि कोहली ने विश्व स्तरीय बल्लेबाज के तौर पर काफी कुछ हासिल कर लिया है और सभी प्रारूपों में काफी विशिष्टता से भारतीय टीम की अगुआई की है।

हेडन ने कहा, ‘‘बाबर बतौर कप्तान अब भी युवा हैं लेकिन मैंने जो कुछ देखा है वह प्रत्येक दिन सीख रहा है और वह काफी तेजी से सीखता भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!