लाइव न्यूज़ :

आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोहली पांचवें , रोहित और पंत संयुक्त छठे स्थान पर

By भाषा | Updated: June 9, 2021 20:05 IST

Open in App

दुबई, नौ जून भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं जबकि रोहित शर्मा और ऋषभ पंत संयुक्त छठे स्थान पर है ।

न्यूजीलैंड के लिये पहले टेस्ट में दोहरा शतक जमाने वाले डेवोन कोंवे 77वें स्थान पर है जबकि कप्तान केन विलियमसन शीर्ष पर हैं ।

कोंवे ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्टमें 347 गेंद में 200 रन बनाये थे ।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भारत की कप्तानी करने वाले कोहली 814 अंक लेकर पांचवें स्थान पर हैं । इंग्लैंड के कप्तान जो रूट उनसे एक पायदान ऊपर हैं । पंत और रोहित एक पायदान चढकर छठे स्थान पर हैं और दोनों के 747 अंक हैं ।

टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय आफ स्पिनर आर अश्विन 850 अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं । आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस 908 अंक के साथ शीर्ष पर हैं । शीर्ष दस में अश्विन अकेले भारतीय हैं ।

हरफनमौलाओं की रैंकिंग में वेस्टइंडीज के जैसन होल्डर शीर्ष पर बने हुए हैं । भारत के रविंद्र जडेजा दूसरे और अश्विन चौथे स्थान पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!