लाइव न्यूज़ :

कोच्चर ने प्ले आफ में लाहिड़ी को पछाड़कर जीव मिल्खा आमंत्रण टूर्नामेंट जीता

By भाषा | Updated: December 7, 2020 15:13 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात दिसंबर करणदीप कोच्चर ने अपने घरेलू कोर्स पर जोरदार वापसी करते हुए प्ले आफ में अनिर्बान लाहिड़ी को हराकर जीव मिल्खा सिंह आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

खराब रोशनी के कारण टूर्नामेंट में एक दिन का इजाफा किया गया था जिससे यह सोमवार को खत्म हुआ।

स्थानीय दावेदार कोच्चर ने टूर्नामेंट की शुरुआत चार ओवर 76 के बेहद लचर प्रदर्शन के साथ की लेकिन अगले तीन दौर में 66, 67 और 68 के स्कोर के साथ उन्होंने जोरदार वापसी की। उनका और टूर्नामेंट में खिताब के प्रबल दावेदार लाहिड़ी दोनों का कुल स्कोर 11 अंडर 277 रहा जिससे मुकाबला प्ले आफ में खिंचा।

इक्कीस साल के कोच्चर (76-66-67-68) और लाहिड़ी (70-68-70-69) रविवार को पहले दो प्ले आफ होल के बाद बराबरी पर थे जिसके बाद खराब रोशनी के कारण टूर्नामेंट को एक दिन आगे बढ़ाया गया।

पीजीटीआई के इतिहास में यह पहला मौका है जब टूर्नामेंट में एक दिन जोड़ा गया।

कोच्चर का तीसरा खिताब और पेशेवर के रूप में पीजीटीआई पर दूसरा खिताब है।

इस जीत से कोच्चर को 24 लाख 24 हजार 750 रुपये मिले जिससे वह 33 लाख 50 हजार 680 रुपये की कुल इनामी राशि के साथ पीजीटीआई आर्डर आफ मेरिट में दूसरे से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!