लाइव न्यूज़ :

को ने जूनियर विश्व चैम्पियनशिप पदक पर भारत को बधाई दी, कहा एथलेटिक्स में की काफी तरक्की

By भाषा | Updated: August 19, 2021 12:11 IST

Open in App

विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को ने अंडर 20 विश्व एथलेटिक्स में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय चार गुणा 400 मीटर रिले टीम की तारीफ करते हुए कहा है कि भारत ने एथलेटिक्स में काफी प्रगति की है । भारत के भरत एस, प्रिया मोहन, सम्मी और कपिल ने 3 : 20 . 60 का समय निकालकर चार गुणा 400 मीटर रिले टीम में कांस्य पदक जीता । यह टूर्नामेंट के इतिहास में भारत का पांचवां पदक है ।को ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वह भारतीय एथलीटों और पदक विजेताओं से बात कर रहे हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ आपको चैम्पियनशिप में ऐसी ही शुरूआत चाहिये होती है । आपकी चार गुणा 400 मीटर रिले टीम को बधाई । हीट में भी प्रदर्शन शानदार रहा।’’ उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों से कहा ,‘‘ आपको उनके प्रदर्शन को दोहराना होगा । यह बड़ा दबाव है । आपका प्रदर्शन देखकर अच्छा लगा । भारत में एथलेटिक्स ने अच्छी प्रगति की है ।’’ को ने कहा ,‘‘ तोक्यो में आपका प्रदर्शन शानदार रहा । अब आपको यहां भी उसे दोहराकर ओलंपिक में जाने का रास्ता बनाना है ।’’ भारत के नीरज चोपड़ा ने तोक्यो ओलंपिक में भालाफेंक में स्वर्ण पदक जीता जो एथलेटिक्स में भारत का पहला ओलंपिक पदक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!