लाइव न्यूज़ :

नारायण के चार विकेट से केकेआर ने आरसीबी को 138 रन पर रोका

By भाषा | Updated: October 11, 2021 21:40 IST

Open in App

शारजाह, 11 अक्टूबर वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नारायण के चार विकेट की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोमवार को आईपीएल एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को सात विकेट पर 138 रन पर रोक दिया ।

नारायण ने अपने पुराने फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए 21 रन देकर चार विकेट लिये । विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल के पास उनकी घूमती गेंदों का कोई जवाब नहीं था ।

वहीं स्पिनर वरूण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 20 रन ही दिये और उनकी गेंदों पर एक भी चौका नहीं लगा । वहीं शाकिब अल हसन ने 24 रन दिये । केकेआर की स्पिन तिकड़ी ने 12 ओवर में सिर्फ 65 रन दिये और उनकी गेंदों पर चार ही चौके लगे ।

देवदत्त पडिक्कल ने 18 गेंद में 21 रन बनाकर और कप्तान कोहली ने 33 गेंद में 39 रन बनाकर आरसीबी को अच्छी शुरूआत दी । दोनों ने पहले पांच ओवर में 49 रन बनाये । केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने शाकिब से गेंदबाजी की शुरूआत कराई ।

कोहली और पडिक्कल ने शिवम मावी की गेंदों की धुनाई करते हुए पांच चौके जड़े । लॉकी फर्ग्युसन ने पडिक्कल को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा ।

आरसीबी के पिछले लीग मैच के नायक भरत धीमी पिच पर चल नहीं सके और 15 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हो गए । नारायण ने उन्हें पहला शिकार बनाया और कैच डीप में वेंकटेश अय्यर ने लपका ।

अधिकांश मैचों में अच्छी शुरूआत करने वाले कोहली पावरप्ले के बाद फिर लय से भटक गए । नारायण की फुल लैंग्थ गेंद पर स्लॉग स्वीप खेलने के प्रयास में वह अपना विकेट गंवा बैठे ।

डिविलियर्स (11) ने आईपीएल के इस सत्र का अपना सबसे खराब शॉट खेला और नारायण की आफ ब्रेक पर आउट हो गए । वहीं फॉर्म में चल रहे ग्लेन मैक्सवेल (15) को नारायण ने अपना अगला शिकार बनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!