Kiran Baliyan 19th Asian Games: 1951 के बाद 2023, 72 साल बाद गोला फेंक में पदक, जानें पीएम ने क्या लिखा, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 30, 2023 10:24 IST2023-09-30T10:23:28+5:302023-09-30T10:24:16+5:30

Kiran Baliyan 19th Asian Games: किरण ने एशियाई खेल 2023 में देश के लिए पहला ट्रैक और फील्ड सम्मान जीतकर महिलाओं के शॉट पुट में कांस्य पदक जीता। 

Kiran Baliyan 19th Asian Games 2023 first Indian woman win medal shot put event 72 years by winning bronze medal Her success has delighted entire nation see video | Kiran Baliyan 19th Asian Games: 1951 के बाद 2023, 72 साल बाद गोला फेंक में पदक, जानें पीएम ने क्या लिखा, देखें वीडियो

file photo

Highlightsएशियाई खेलों 2022 में भारतीय एथलीटों का जलवा जारी है! कांस्य पदक जीतने के लिए असाधारण किरण बलियान को बहुत-बहुत बधाई।सफलता ने पूरे देश को खुश किया है।

Kiran Baliyan 19th Asian Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 72 साल बाद गोला फेंक में पदक जीतने वाली पहली महिला एथलीट बनकर इतिहास फिर से लिखने वाली किरण बलियान को शुभकामनाएं दी हैं। किरण ने एशियाई खेल 2023 में देश के लिए पहला ट्रैक और फील्ड सम्मान जीतकर महिलाओं के शॉट पुट में कांस्य पदक जीता। 

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "एशियाई खेलों 2022 में भारतीय एथलीटों का जलवा जारी है! शॉट पुट स्पर्धा में अद्भुत उपलब्धि और कांस्य पदक जीतने के लिए असाधारण किरण बलियान को बहुत-बहुत बधाई। उनकी सफलता ने पूरे देश को खुश किया है।"

किरण के कांस्य पदक से पहले, महिलाओं के शॉटपुट में भारत का आखिरी पदक 1951 में नई दिल्ली में एशियाई खेलों के उद्घाटन संस्करण में आया था, जब बारबरा वेबस्टर ने कांस्य पदक जीता था। लिजिआओ गोंग और जियायुआन सोंग ने क्रमश: 19.58 मीटर और 18.92 मीटर के स्कोर के साथ स्वर्ण और रजत पदक जीतकर पोडियम स्टैंडिंग में चीन का दबदबा रहा।

बालियान एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुरुआती दिन कांस्य पदक जीतकर 72 वर्षों में एशियाई खेलों की गोला फेंक स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गयीं। किरण (24 वर्ष) ने दिन के अपने सर्वश्रेष्ठ तीसरे प्रयास में 17.36 मीटर दूर गोला फेंककर भारत का एथलेटिक्स में खाता खोला।

किरण इस तरह एशियाई खेलों में महिलाओं की गोला फेंक स्पर्धा में बारबरा वेबस्टर के बाद पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय बन गयीं। मुंबई की एंग्लो-इंडियन बारबरा ने 1951 में नयी दिल्ली में एशियाड के पहले चरण में कांस्य पदक जीता था। किरण ने 10 सितंबर को चंडीगढ़ में इंडियन ग्रां प्री 5 में 17.92 मीटर दूर गोला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया था जो उनका सत्र का और व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। किरण ने कहा, ‘‘मैं इतिहास नहीं जानती (1951 के बाद एशियाड में पदक जीतने वाली पहली महिला गोला फेंक एथलीट बनना)। मेरा ध्यान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर लगा था।

मैं ऐसा नहीं कर सकी और मैं अपने प्रदर्शन से खुश नहीं हूं। लेकिन मैंने पदक जीता, इससे मैं खुश हूं। ’’ इस स्पर्धा में दूसरी भारतीय मनप्रीत कौर 16.25 मीटर के थ्रो से पांचवें स्थान पर रहीं। महिलाओं की 400 मीटर रेस में हिमांशी मलिक अपनी हीट में पांचवें स्थान पर रहीं जिससे वह फाइनल्स के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं।

उन्होंने हीट 3 में 57.82 सेकेंड का समय निकाला जो चंडीगढ़ में इंडियन ग्रां प्री 5 के 57.59 सेकेंड के समय से भी खराब था। वह घुटने पर पट्टी बांधकर दौड़ रही थी जिससे उनके चोटिल होने की बातें भी शुरु हो गयीं कि उन्हें एशियाड टीम से बाहर रखा जा सकता था।

Web Title: Kiran Baliyan 19th Asian Games 2023 first Indian woman win medal shot put event 72 years by winning bronze medal Her success has delighted entire nation see video

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे