खेल इंडिया अंडर-21 महिला हॉकी लीग: साइ ‘बी’ ने हिम हॉकी अकादमी को हराया

By भाषा | Updated: December 16, 2021 17:20 IST2021-12-16T17:20:54+5:302021-12-16T17:20:54+5:30

Khel India U-21 Women's Hockey League: SAI 'B' beat Ice Hockey Academy | खेल इंडिया अंडर-21 महिला हॉकी लीग: साइ ‘बी’ ने हिम हॉकी अकादमी को हराया

खेल इंडिया अंडर-21 महिला हॉकी लीग: साइ ‘बी’ ने हिम हॉकी अकादमी को हराया

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ‘बी’ टीम ने गुरुवार को यहां पहली खेलो इंडिया अंडर-21 महिला हॉकी लीग (चरण एक) के ग्रुप ए मैच में हिम हॉकी अकादमी को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराकर पहली जीत दर्ज की।

साइ ‘बी’ ने बुधवार को भारत जूनियर्स के खिलाफ 0-6 की हार के बार मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में बेहतर प्रदर्शन किया।

दिन के अन्य मैचों में दीपिका की दूसरी हैट्रिक की बदौलत भारत जूनियर्स ने करनाल की राजा करण हॉकी अकादमी को 8-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की जबकि भुवनेश्वर के ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई परफोर्मेंस केंद्र ने मुंबई स्कूल स्पोर्ट्स संघ को 11-0 से रौंदा।

ग्रुप बी में साधना सेंगर की हैट्रिक से मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने दिल्ली की जय भारत हॉकी अकादमी को 8-0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Khel India U-21 Women's Hockey League: SAI 'B' beat Ice Hockey Academy

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे