लाइव न्यूज़ :

सोनीपत में पहलवान रवि दहिया के घर गए खट्टर

By भाषा | Updated: August 8, 2021 20:12 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ अगस्त हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया के परिवार से मिले।

रविवार को यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार दहिया के परिवार और सोनीपत के नाहरी गांव के प्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और उनकी प्रगति तथा अंतरराष्ट्रीय मंच पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अच्छा माहौल तैयार करने के लिए खट्टर का आभार जताया।

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने दहिया के पैत्रिक नाहरी गांव में उनके माता-पिता को बधाई देते हुए तत्काल ही इलाके की कई समस्याओं का समाधान किया।

इस मौके पर अन्य प्रतिनिधियों के अलावा रवि दहिया के पिता राकेश और चर्चा मुकेश दहिया, नाहरी ग्राम पंचायत के सदस्य और गांव के पूर्व सरपंच मौजूद थे।

बयान के अनुसार गांव के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का ज्ञापन सौंपा जिसमें क्षेत्र की समस्याओं का ब्यौरा था।

खट्टर ने शिकायतों को देखने के बाद अधिकारियों को उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!