लाइव न्यूज़ :

केरल ने माराडोना को किया याद

By भाषा | Updated: November 26, 2020 14:05 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 26 नवंबर आठ साल पहले अपने महानायक की एक झलक पाने वाले केरल के फुटबॉलप्रेमियों को यकीन ही नहीं हो रहा कि डिएगो माराडोना अब इस दुनिया में नहीं रहे ।

भारत के पूर्व कप्तान आई एम विजयन ने कहा ,‘‘ यह यकीन करना मुश्किल है कि वह हमारे बीच नहीं रहे ।’’

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर माराडोना अक्टूबर 2012 में एक निजी कार्यक्रम में दो दिन के लिये केरल आये थे । उन्हें लेकर लोगों में इस कदर दीवानगी थी कि कार्यक्रम से तीन दिन पहले ही स्टेडियम में लोग जुटने शुरू हो गए थे ।

चौदह भाषाओं में गाने वाले चार्ल्स एंथोनी को माराडोना ने गले लगाया था और उनके साथ कुछ स्पेनिश गीत गाये थे ।

एंथोनी ने कहा ,‘‘ मैं 25 साल से संगीतकार हूं लेकिन मुझे एक गायक के रूप में पहचान तब मिली जब माराडोना के सामने कन्नूर स्टेडियम में मैने एक स्पेनिश गीत गाया ।’’

उन्हें कोलकाता में फिर माराडोना से मिलने और उनके सामने गाने का मौका मिला । उन्होंने इतालवी, क्यूबन और स्पेनिश में गीत सुनाये , तब माराडोना ने उन्हें गले लगा लिया था ।

उन्होंने कहा ,‘‘ वह काफी मासूम थे और फुटबॉल के अलावा उनकी कोई दुनिया नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!