लाइव न्यूज़ :

नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी के खिलाफ सत्र की पहली जीत दर्ज करने उतरेंगे केरल ब्लास्टर्स

By भाषा | Updated: November 25, 2020 18:33 IST

Open in App

बेम्बोलिम (गोवा), 25 नवंबर केरल ब्लास्टर्स की टीम गुरुवार को यहां नॉर्थईस्ट यूनाईटेड एफसी (एनईयूएफसी) के खिलाफ होने वाले इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मुकाबले में सत्र की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

केरल ब्लास्टर्स को अपने पहले मुकाबले में एटीके मोहन बागान के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

केरल की टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर चल रही है जबकि अपने पहले मुकाबले में मुंबई सिटी एफसी पर जीत के दौरान अपने डिफेंस से काफी लोगों को प्रभावित करने वाली नॉर्थईस्ट की टीम चौथे स्थान पर है।

पिछले सत्र में केरल और एनईयूएफसी दोनों डिफेंस में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली टीमों में शामिल थीं और इस दौरान सिर्फ तीन-तीन मैचों में ही विरोधी टीमें उनके खिलाफ गोल नहीं कर पाईं थी।

ऐसा लगता है कि मौजूदा सत्र के लिए एनईयूएफसी ने अपने डिफेंस पर काफी काम किया है जबकि केरल को एक बार फिर अपनी पुरानी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एटीके मोहान बागान के खिलाफ भी केरल की टीम ने डिफेंस की गलती के कारण गोल गंवाया था जिसके कारण उसे हार का सामना करना पड़ा।

केरल के कोच किबू विकुना ने जोर देते हुए कहा कि चीजों में समय के साथ सुधार होगा और उनकी टीम इसपर काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें समय लगता है और हम इस प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। मुझे लगता है कि समय के साथ हम बेहतर होंगे, हम बेहतर खेल दिखाएंगे। हमारे पास काफी अच्छे खिलाड़ी हैं, भारतीय भी और विदेशी भी। इसलिए एक फुटबॉल टीम के रूप में अपनी पहचाने बनाने में समय लगेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!