लाइव न्यूज़ :

केरला ब्लास्टर्स ने गोवा को अंक बांटने पर मजबूर किया

By भाषा | Updated: January 23, 2021 21:53 IST

Open in App

बेम्बोलिम, 23 जनवरी केरला ब्लास्टर्स ने अपने युवा स्टार राहुल केपी द्वारा 57वें मिनट में किए गए गोल की मदद से शनिवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र के 13वें दौर के मुकाबले में एफसी गोवा से 1-1 से ड्रा खेलकर अंक बांटने पर मजबूर कर दिया।

एफसी गोवा ने 13 मैचों में पांचवां ड्रा खेला है। उसके खाते में पांच जीत और पांच ड्रा से कुल 20 अंक हैं और वह 11 टीमों की तालिका में तीसरे स्थान पर बरकरार है। दूसरी ओर, केरला ब्लास्टर्स का भी यह 13 मैचों में पांचवां ड्रा है और वह अब कुल 14 अंकों के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गया है। उसने बेंगलुरू एफसी को आठवें स्थान पर धकेल दिया है।

एफसी गोवा ने जार्ज मेंदोजा द्वारा 25वें मिनट में किए गए गोल की मदद से पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बना ली। गोवा की टीम ने शुरू से ही शानदार खेल शुरू किया और पहले हाफ के अंत तक जारी रखा।

लेकिन दूसरे हाफ में केरला ब्लास्टर्स की टीम के लिए उसके सबसे युवा स्टार राहुल ने 57वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 किया। राहुल ने दो मैचों में लगातार दूसरा गोल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!