लाइव न्यूज़ :

केरल ब्लास्टर्स ने जमशेदपुर एफसी 3-2 से हराया

By भाषा | Updated: January 10, 2021 22:37 IST

Open in App

वास्को,10 जनवरी केरल ब्लास्टर्स ने 67वें मिनट से 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद रविवार को यहां तिलक मैदान स्टेडियम में खेले गये इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) दसवें दौर के मैच में जमशेदपुर एफसी को 3-2 से हरा दिया।

जार्डन मरे के तीन मिनट के भीतर किये गये दो गोल की मदद से केरल ब्लास्टर्स ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत से ब्लास्टर्स के नौ अंक हो गये हैं लेकिन 11 टीमों की तालिका में उसकी स्थिति नहीं सुधरी है। वह अब भी 10वें स्थान पर ही है। दूसरी तरफ जमशेदपुर की 10 मैच में यह तीसरी हार है। वह पांचवें स्थान पर बना हुआ है।

ब्लास्टर्स के कोस्टा नामोइन्सु ने 22वें मिनट में गोल दागते हुए अपनी टीम को बढ़त दिलायी लेकिन जमशेदपुर ने नेरीजुस वाल्सकिस के फ्री किक पर किये गये गोल की मदद से 36वें मिनट में बराबरी कर ली।

मध्यांतर तक स्कोर 1-1 से बराबरी पर था। इसके बाद जार्डन मरे ने 79वें और 82वें मिनट में गोल दागकर ब्लास्टर्स को बढ़त दिलायी। वाल्सकिस ने 84वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया लेकिन इससे वह जमशेदपुर की हार का अंतर ही कम कर पाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!