लाइव न्यूज़ :

कीनियाई धावक डोपिंग जांच में पॉजिटिव आने के बाद निलंबित

By भाषा | Updated: July 31, 2021 16:39 IST

Open in App

तोक्यो, 31 जुलाई (एपी) कीनिया के फर्राटा धावक मार्क ओडिआम्बो के नमूने की जांच में एनाबॉलिक स्टेरॉयड (प्रतिबंधित पदार्थ) की पुष्टि होने के बाद उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

  ओडिआम्बो को शनिवार को होने वाली पुरुषों की 100 मीटर हीट से हटा दिया गया है।

जांच एजेंसी ने कहा कि ओडिआम्बो ने इस निलंबन के खिलाफ खेल पंचाट (कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन) का दरवाजा खटखटाया है।  एजेंसी के मुताबिक उनका नमूना तोक्यो में बुधवार को लिया गया था।

ओडिआम्बो की स्पर्धा से कुछ समय पहले शनिवार को ओलंपिक परीक्षण प्रयोगशाला ने उनके नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ की  पुष्टि की।

विश्व एथलेटिक्स की वेबसाइट के अनुसार इस 28 साल के एथलीट ने छह सप्ताह पहले 100 मीटर दौड़ में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ समय 10.05 सेकंड निकाला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में जहां खून से लाल होती थी धरती, वहां फूलों की खेती से महक उठा है इलाका, लाखों कमा रहे हैं किसान

भारतUP: टॉफी ने ले ली दो साल के बच्चे की जान, गले में अटक गई थी टॉफी, दम घुटने से नहीं बच सका बच्चा

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

बॉलीवुड चुस्कीस्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल के साथ शादी टूटने की पुष्टि की, कहा- ये आगे बढ़ने का समय

भारतAadhaar Biometric Lock: स्कैमर्स कभी नहीं कर पाएंगे आधार कार्ड का मिस यूज, मिनटों में लॉक करें अपना आधार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!