कीनियाई धावक डोपिंग जांच में पॉजिटिव आने के बाद निलंबित
By भाषा | Updated: July 31, 2021 16:39 IST2021-07-31T16:39:33+5:302021-07-31T16:39:33+5:30

कीनियाई धावक डोपिंग जांच में पॉजिटिव आने के बाद निलंबित
तोक्यो, 31 जुलाई (एपी) कीनिया के फर्राटा धावक मार्क ओडिआम्बो के नमूने की जांच में एनाबॉलिक स्टेरॉयड (प्रतिबंधित पदार्थ) की पुष्टि होने के बाद उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।
ओडिआम्बो को शनिवार को होने वाली पुरुषों की 100 मीटर हीट से हटा दिया गया है।
जांच एजेंसी ने कहा कि ओडिआम्बो ने इस निलंबन के खिलाफ खेल पंचाट (कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन) का दरवाजा खटखटाया है। एजेंसी के मुताबिक उनका नमूना तोक्यो में बुधवार को लिया गया था।
ओडिआम्बो की स्पर्धा से कुछ समय पहले शनिवार को ओलंपिक परीक्षण प्रयोगशाला ने उनके नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ की पुष्टि की।
विश्व एथलेटिक्स की वेबसाइट के अनुसार इस 28 साल के एथलीट ने छह सप्ताह पहले 100 मीटर दौड़ में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ समय 10.05 सेकंड निकाला था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।