लाइव न्यूज़ :

आई-लीग क्वालीफायर्स में केंकरे एफसी की नजरें जीत की हैट्रिक पर

By भाषा | Updated: October 11, 2021 19:27 IST

Open in App

बेंगलुरु, 11 अक्टूबर शानदार लय में चल रही केंकरे एफसी की टीम मंगलवार को आई-लीग क्वालीफायर के ग्रुप बी के मुकाबले में जब कॉर्बेट एफसी के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश जीत की हैट्रिक के साथ अगले चरण में जगह पक्की करने पर होगी।

कॉ र्बेट एफसी के लिए इस साल क्वालीफायर्स में यह अंतिम मुकाबला होगा क्योंकि टीम तीन मैचों में एक अंक के साथ आखिरी चरण में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गयी है। केंकरे एफसी की टीम इस मैच को ड्रॉ करके भी अगले चरण में जगह बना सकती है।

मुंबई की इस टीम के कोच अखिल कोठारी ने कहा कि टीम को पिछली सफलता को पीछे छोड़कर प्रदर्शन के स्तर को बनाये रखने पर जोर देना होगा।

कोठारी ने कहा, ‘‘ हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और मुझे अपने पहले दो मैचों में अधिकतम अंक हासिल करने की खुशी है। हम अपनी योजना पर ध्यान केंद्रित करके इस प्रतियोगिता में और आगे बढ़ना चाहते है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!