लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने रिक्शा चालक के खिलाड़ी बेटे को वित्तीय सहायता दी

By भाषा | Updated: November 9, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उभरते हुए खिलाड़ी लोकेश कुमार को तीन लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी। मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया के जरिए लोकेश की वित्तीय समस्याओं का पता चला था।

केजरीवाल ने आश्वासन दिया कि पैसे की कमी को प्रतिभा को निखारने के रास्ते में रोड़ा नहीं बनने दिया जाएगा और दिल्ली सरकार 15 साल के लोकेश के साथ है और उसका समर्थन जारी रखेगी।

केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘दो दिन पहले मुझे लोकेश के बारे में पता चला। आज मैंने लोकेश से मिलकर तीन लाख रुपये की सहायता का चेक सौंपा। प्रतिभा के सामने पैसे की कमी को आड़े नहीं आने देंगे। भविष्य के लिए लोकेश को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ऐसे ही जमकर मेहनत करिए और देश का नाम रोशन करिए।’’

रिक्शा चालक के बेटे लोकेश आरके पुरम के सेक्टर दो के सर्वोदय सह शिक्षा विद्यालय के 10वीं कक्षा के छात्र हैं।

लोकेश अंडर-16 वर्ग की 100 मीटर, 300 मीटर और 400 मीटर व्यक्तिगत दौड़ में नियमित रूप से पदक जीतता रहा है। दिल्ली सरकार के बयान के अनुसार हाल में संपन्न दिल्ली राज्य प्रतियोगिता के अंडर-16 वर्ग की 100 मीटर स्पर्धा में उसने रजत पदक जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!