लाइव न्यूज़ :

कायनान चेनाई पुरूषों के ट्रैप फाइनल में चौथे स्थान पर रहे

By भाषा | Updated: March 26, 2021 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च भारत के कायनान चेनाई शुक्रवार को यहां आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा के फाइनल के दौरान उपकरण में खराबी के बाद चौथे स्थान पर रहे, जिससे ओलंपिक कोटा हासिल करने की उनकी उम्मीदों को धक्का लगा।

रियो ओलंपिक में भाग लेने वाले 30 साल के इस निशानेबाज ने फाइनल से हटने से पहले 27 निशाने लगाये।

इटली के डेनियल रेस्का (46 अंक) ने फाइनल में स्पेन के अल्बर्टो फर्नांडीज (45 अंक) को पीछे छोडकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इटली के हीवेलेरियो ग्राजिनी ने कांस्य पदक हासिल किया।

इससे पहले महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में कोई भी भारतीय निशानेबाज फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पायी। स्लोवाकिया की जुजाना रेहाक स्टेफेसेकोवा ने शूटऑफ (5-4) में पोलैंड की सैंड्रा बर्नेल और इटली की फियामेटा रोसी को हराकर पीला तमगा हासिल किया।

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता श्रेयसी सिंह क्वालीफिकेशन में 10वें, मनीषा कीर 12वें और राजेश्वरी कुमारी 13वें स्थान पर रही।

कायनान इससे पहले दो दिनों तक चले क्वालीफिकेशन में 121 अंक के साथ छठे स्थान पर थे। उन्होंने इस दौरान पांच दौर में 24, 24, 25, 25 और 23 का स्कोर किया था।

भारत के पृथ्वीराज तोंदाइमन पुरूषों के क्वालीफिकेशन में सातवें जबकि लक्ष्य 17वें स्थान पर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!