लाइव न्यूज़ :

कयाकिंग और कैनोइंग भी जुड़ेंगे श्रीनगर के खेलो इंडिया केंद्र से

By भाषा | Updated: May 22, 2021 14:16 IST

Open in App

श्रीनगर, 22 मई खेल मंत्रालय ने शनिवार को यहां स्थित खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (केआईएससीई) में कयाकिंग और कैनोइंग के अभ्यास की सुविधाएं जोड़ने का फैसला किया जिससे जम्मू कश्मीर में इस तरह के खेलों को बढ़ावा दिया जा सके।

जम्मू कश्मीर खेल परिषद और राज्य सरकार ने इन दो खेलों को शामिल करने का अनुरोध किया था।

केआईएससीई की शुरुआत पिछले साल अप्रैल में की गयी थी। यहां रोइंग की व्यवस्था पहले से है।

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने विज्ञप्ति में कहा, ''राज्य के खिलाड़ियों को कयाकिंग और कैनोइंग में अंतरराष्ट्रीय प्रति​योगिताओं जैसे विश्व चैंपियनशिप और एशियाई चैंपिय​नशिप में प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है।''

उन्होंने कहा, ''केआईएससीई श्रीनगर में इन दोनों खेलों को शामिल करने का फैसला किया गया है ताकि राज्य के ​अधिक खिलाड़ियों को इस खेल में अच्छा प्रदर्शन करने तथा विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधि​त्व करने का मौका मिले।''

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) और जम्मू कश्मीर खेल परिषद इन दोनों खेलों में अभ्यास और अन्य आवश्यकताओं का आकलन करेंगे। इनमें प्रशिक्षण और उपकरण संबंधी सहयोग भी शामिल है।

इस बारे में जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने कहा, '' हम श्रीनगर केआईएससीई का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना चाहते हैं ताकि यहां अधिक से अधिक खिलाड़ी अभ्यास कर सकें।''

उन्होंने कहा, ‘‘इन दो खेलों के जुड़ने से खिलाड़ियों की अधिक भागीदारी होगी और अन्य राज्यों की खेल प्रतिभाएं भी यहां प्रशिक्षण हासिल करना चाहेंगे। मुझे खुशी है कि खेल मंत्रालय और राज्य सरकार ने इसे संभव बनाने के लिए मिलकर काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!