लाइव न्यूज़ :

भारत की चार गुणा 100 मी रिले टीम में हिमा की जगह ले सकती हैं कर्नाटक की धनेश्वरी देवी

By भाषा | Updated: June 27, 2021 21:37 IST

Open in App

पटियाला, 27 जून भारतीय महिला चौकड़ी यहां चल रही राष्ट्रीय अंतर राज्यीय चैम्पियनशिप के दौरान मंगलवार को चार गुणा 100 मीटर रिले ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिये अंतिम प्रयास करेगी और फाइनल में चोटिल हिमा दास की जगह कर्नाटक की एटी धनेश्वरी के उतरने की संभावना है।

धनेश्वरी 100 मीटर स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रही थीं जिसमें शनिवार को तमिलनाडु की एस धनलक्ष्मी ने 11.71 सेकेंड के समय से जीत हासिल की थी।

राष्ट्रीय रिकार्डधारी दुती चंद, धनलक्ष्मी और अर्चना सुसींद्रन चौकड़ी की अन्य सदस्य होंगी। दुती शनिवार को फाइनल में चौथे और अर्चना तीसरे स्थान पर रही थीं।

हिमा को शनिवार को 100 मीटर ही हीट में दौड़ते हुए हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था जिससे 48 घंटे के अंदर चैम्पियनशिप में उनका आगे भाग लेना संदिग्ध है।

हालांकि उन्हें मंगलवार को होने वाली 200 मीटर रेस में आठ फाइनल खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। दुती, धनलक्ष्मी और अर्चना के हटने से रविवार को 200 मीटर की रेस नहीं हो सकी।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने कहा कि मंगलवार को सीधे इस स्पर्धा का फाइनल कराया जायेगा।

धनलक्ष्मी और अर्चना को इससे आराम का काफी समय मिल जायेगा जबकि दुती मांसपेशियों में हल्के खिंचाव से उबर रही हैं।

दुती 100 मीटर की दौड़ में चौथे स्थान पर रही थीं और शनिवार को ‘फिनिशिंग लाइन’ पार करते समय कुछ असहज दिख रही थीं।

दुती के कोच एन रमेश ने कहा, ‘‘यह मामूली सा खिंचाव है, सिर्फ उसकी मांसपेशियों में हल्का सा खिंचाव है। वह 200 मीटर दौड़ में हिस्सा नहीं ले रही लेकिन चार गुणा 100 मीटर रिले में दौड़ेगी। ’’

दुती के अपनी विश्व रैंकिंग के आधार पर तोक्यो खेलों में 100 मीटर स्पर्धा में जगह बनाने की उम्मीद है, हालांकि वह 11.15 सेकेंड का क्वालीफाइंग समय नहीं निकाल सकी हैं। वह इस समय ‘रोड टू तोक्यो’ सूची में 56 प्रतिस्पर्धियों में 41वें स्थान पर चल रही है।

मंगलवार को होने वाली महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले में भारतीय चौकड़ी को ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने के लिये 43.04 सेकेंड का समय निकालना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!