लाइव न्यूज़ :

राजस्थान को आठ विकेट से हराकर कर्नाटक क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: December 19, 2021 18:09 IST

Open in App

जयपुर, 19 दिसंबर युवा तेज गेंदबाज विजयकुमार वी. (22 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कृष्णमूर्ति सिद्धार्थ की नाबाद 85 रन की पारी के दम पर कर्नाटक ने रविवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी राष्ट्रीय एकदिवसीय टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में राजस्थान को आठ विकेट से मात दी।

अब क्वार्टरफाइनल में कर्नाटक का सामना तमिलनाडु से होगा।

राजस्थान की टीम अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाने में नाकाम रही और कप्तान दीपक हुड्डा की 109 रन की पारी के बावजूद 41.4 ओवर में 199 रन पर ऑल आउट हो गयी। कर्नाटक ने 43.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और आठवें ओवर में 19 रन पर राजस्थान की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद हुड्डा और समर्पित जोशी (33) ने छठे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।

हुड्डा ने 109 गेंद की पारी में नौ चौके और पांच छक्के जड़े। वह 41वें ओवर में प्रवीण दुबे की गेंद पर आउट हुए।

कर्नाटक के लिए विजयकुमार ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 22 रन देकर चार विकेट लिये। कृष्णप्पा गौतम को दो जबकि प्रसिद्ध कृष्णा, दूबे, एम वेंकटेश को एक-एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल 24 गेंद में सिर्फ चार रन बना कर कमलेश नागरकोटी (27 रन पर एक विकेट) की गेंद पर आउट हो गये।

इसके बाद कप्तान रविकुमार समर्थ (54) और सिद्धार्थ ने दूसरे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी कर टीम राह आसन कर दी।

समर्थ के आउट होने के बाद सिद्धार्थ और अनुभवी मनीष पांडे (नाबाद 52) ने 38 गेंद शेष रहते टीम को लक्ष्य के पार पहुंचा दिया।

सिद्धार्थ ने 120 गेंद की नाबाद पारी में छह चौके जड़े तो वही पांडे ने 53 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!