लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक ने केरल को हराया, पड्डीकल ने शतक जड़ा

By भाषा | Updated: March 8, 2021 18:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च युवा सलामी बल्लेबाज देवदत्त पड्डीकल ने लगातार चौथा लिस्ट ए शतक जड़कर इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला से पहले राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के सामने कड़ा संदेश भेजा जिससे कर्नाटक ने सोमवार को यहां विजय हजारे ट्राफी के क्वार्टर फाइनल में केरल को 80 रन से शिकस्त दी।

कर्नाटक ने कप्तान रविकुमार समर्थ की 158 गेंद में 192 रन और 20 साल के बायें हाथ के खिलाड़ी पड्डीकल की स्ट्रोक्स से भरी 101 रन की पारी से तीन विकेट पर 338 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद उसने केरल को 258 रन पर समेट दिया।

केरल का कर्नाटक को बल्लेबाजी का न्यौता देने का फैसला उस पर भारी पड़ा। समर्थ और पड्डीकल ने उनके आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए पहले विकेट के लिये 249 रन की भागीदारी निभायी।

समर्थ ने शुरू से आक्रामकता बरतते हुए अपनी पारी में 22 चौके और तीन छक्के लगाये। उन्होंने 112 गेंद में शतक पूरा किया। वहीं पड्डीकल की पारी में 10 चौके और दो छक्के जड़े थे।

पड्डीकल ने राष्ट्रीय वनडे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपना लगातार चौथा लिस्ट ए शतक जड़ा और वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गये। वहीं समर्थ ने विजय हजारे नाकआउट मैच में अनुभवी वसीम जाफर के नाबाद 170 रन को पछाड़ दिया।

पड्डीकल 43वें ओवर में और समर्थ 49वें ओवर में आउट हुए लेकिन उन्होंने सुनिश्चित किया कि टीम 315 रन से ज्यादा का स्कोर बना ले। मनीष पांडे ने नाबाद 34 रन का योगदान दिया।

केरल के लिये मध्यम गति के गेंदबाज बासिल एनपी ने 57 रन देकर तीन विकेट हासिल किये जबकि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने 10 ओवर में 73 रन लुटाये।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी केरल को तेज गेंदबाज रोनित मोरे (36 रन देकर पांच विकेट) ने शुरूआती झटके दिये, उन्होंने रोबिन उथप्पा (02) और रोहन कुनुमल (02) को आउट किया। एम प्रसिद्ध कृष्णा ने विष्णु विनोद (28) को आउट किया जिससे केरल का स्कोर तीन विकेट पर 52 रन हो गया।

वत्सल गोविंद ने 92 और कप्तान सचिन बेबी के साथ चौथे विकेट के लिये 59 रन की साझेदारी निभायी। सचिन बेबी के आउट होने के बाद मोहम्मद अजहरूद्दीन ने 52 रन की पारी खेली। वत्सल और अजहरूद्दीन ने पांचवें विकेट के लिये 92 रन की भागीदारी निभायी। इसके बाद टीम 258 रन पर सिमट गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!