लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक ने नीरज चोपड़ा के कोच को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: August 8, 2021 17:25 IST

Open in App

बेंगलुरु, आठ अगस्त कर्नाटक सरकार ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के कोच काशीनाथ नाइक को 10 लाख रुपये देने की रविवार को घोषणा की।

नीरज चोपड़ा के कोच कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कस्बा सिरसी के रहने वाले हैं। राज्य के खेल और युवा सशक्तिकरण मंत्री के सी नारायण गौड़ा ने एक बयान में कहा कि नीरज चोपड़ा के तोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने में राज्य की भी भूमिका है। गौड़ा ने कहा कि काशीनाथ नाइक ने 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था।

गौड़ा ने कहा, ‘‘खुद एक उपलब्धि हासिल कर चुके काशीनाथ ने चोपड़ा को स्वर्ण जीतने और देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रशिक्षित किया। उनकी उपलब्धि को देखते हुए खेल एवं युवा सशक्तिकरण विभाग ने कोच को 10 लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।’’ मंत्री ने कहा कि कर्नाटक सरकार सभी सात ओलंपिक पदक विजेताओं को भी सम्मानित करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!