कपूर ने जीव मिल्खा सिंह आमंत्रण टूर्नामेंट में एक शॉट की बढ़त बनायी

By भाषा | Updated: November 13, 2021 20:17 IST2021-11-13T20:17:56+5:302021-11-13T20:17:56+5:30

Kapoor takes one shot lead in Jeev Milkha Singh Invitational tournament | कपूर ने जीव मिल्खा सिंह आमंत्रण टूर्नामेंट में एक शॉट की बढ़त बनायी

कपूर ने जीव मिल्खा सिंह आमंत्रण टूर्नामेंट में एक शॉट की बढ़त बनायी

चंडीगढ़, 13 नवंबर भारत के अनुभवी गोल्फर शिव कपूर ने शनिवार को यहां जीव मिल्ख सिंह आमत्रंण टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पांच अंडर 67 का कार्ड खेला जिससे उन्होंने एक शॉट की बढ़त बनायी हुई है।

चार बार के एशियाई टूर विजेता कपूर (64-68-67) का डेढ़ करोड़ रूपये की पुरस्कार राशि वाली प्रतियोगिता में तीन दिन में कुल स्कोर 17 अंडर 199 का है।

आदिल बेदी (68-65-67) ने स्थानीय उम्मीदें जीवंत रखी और 67 के कार्ड से एक स्थान ऊपर दूसरे स्थान पर पहुंच गये। उनका कुल स्कोर 16 अंडर 200 है।

दो बार के एशियाई टूर विजेता दिल्ली के राशिद खान (65-67-69) 69 के कार्ड से संयुक्त पहले स्थान से तीसरे स्थान पर खिसक गये। उनका कुल स्कोर 15 अंडर 201 रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kapoor takes one shot lead in Jeev Milkha Singh Invitational tournament

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे