लाइव न्यूज़ :

ज्योति ने दो कोरियाई तीरंदाजों को हराकर व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता

By भाषा | Updated: November 18, 2021 16:51 IST

Open in App

ढाका, 18 नवंबर (एपी) विश्व चैंपियनशिप की तीन बार की रजत पदक विजेता ज्योति सुरेखा वेनाम ने कड़े लेकिन विवादास्पद फाइनल सहित दो दौर में कोरियाई चुनौती से पार पाते हुए गुरुवार को यहां एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप का महिला कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

सितंबर में यंकतून विश्व चैंपियनशिप में तीन रजत पदक जीतने वाली ज्योति ने 2015 की विश्व चैंपियन किम युन्ही को सेमीफाइनल में आसानी से 148-143 से हराया और फिर ओह यूह्युन को 146-145 से हराकर भारत के लिए प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण पदक जीता।

अंतिम सेट से पहले दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी ज्योति ने दो अंक की बढ़त हासिल कर ली थी। उन्होंने अंतिम सेट में एक बार 10 और दो बार नौ अंक जुटाए। कोरियाई तीरंदाज के विवादास्पद फैसले में नौ अंक जुटाने के साथ भारत का पहला स्वर्ण पदक पक्का हो गया।

कोच सहित पूरे कोरियाई दल ने फैसले को चुनौती दी क्योंकि उनका मानना था कि निशाना 10 अंक पर लगा है लेकिन जज ने नौ अंक पर फैसला दिया।

ढाका में मौजूदा एक भारतीय कोच ने कहा, ‘‘तीर पूरी तरह से 10 अंक से दूर था। सभी कोरियाई कोच इसके बाद जज पर दबाव बनाने के लिए लक्ष्य के पास चले गए जिसकी नियमों के अनुसार स्वीकृति नहीं होती। विश्व तीरंदाजी के नियमों के अनुसार यह जज का फैसला होता है और इसका विरोध नहीं किया जा सकता।’’ ज्योति ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले सेट में तीन बार 10 अंक के साथ 30-29 की बढ़त बनाई। भारत की 25 वर्षीय खिलाड़ी हालांकि दूसरे सेट में दो बार नौ अंक के साथ 28 अंक ही जुटा सकी जबकि कोरिया तीरंदाज ने दो बार 10 अंक के साथ 29 अंक से स्कोर 58-58 से बराबर कर दिया।

आंध्र की तीरंदाज ने हालांकि तीसरे सेट में तीन परफेक्ट 10 के साथ 88-86 की बढ़त हासिल कर ली।

दोनों तीरंदाजों ने इसके बाद 30-30 अंक जुटाए। अंतिम प्रयास पर मुकाबले को शूट आफ में खींचने के लिए कोरिया तीरंदाज को 10 अंक जुटाने थे लेकिन वह मामूली अंतर से चूक गई।

ज्योति ने इसके साथ ही युवा तीरंदाज ऋषभ यादव के साथ कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में शीर्ष वरीय कोरिया के खिलाफ एक अंक से शिकस्त का बदला भी चुकता कर लिया। इस जोड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

पहले दौर में कोरिया और भारत दोनों की जोड़ियों ने समान 38 अंक जुटाए। पूर्व विश्व चैंपियन किम युन्ही और चोई योंगही की कोरिया की अनुभवी जोड़ी ने हालांकि इसके बाद चार बार 10 अंक जुटाते हुए 155-154 से जीत दर्ज की।

भारत का यह मौजूदा प्रतियोगिता में दूसरा पदक था। इससे पहले 19 साल के यादव ने बुधवार को एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता अभिषेक वर्मा और अमन सैनी के साथ मिलकर टीम स्पर्धा का कांस्य पदक जीता था।

एशियाई चैंपियनशिप में पदार्पण करते हुए यादव ने व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में अपने मार्गदर्शक वर्मा को पछाड़ते हुए भारतीय तीरंदाजों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और मिश्रित टीम स्पर्धा में जगह बनाई।

कोरिया के खिलाफ भारतीय जोड़ी दूसरे दौर में चार तीर में दो बार ही 10 अंक जुटा सकी। तीसरे दौर में कोरियाई तीरंदाजों के दो बार नौ अंक जुटाने के बाद भारतीय जोड़ी को सभी निशाने 10 अंक पर लगाने थे लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके।

भारतीय जोड़ी ने चार में से तीन प्रयास में 10 अंक जुटाए लेकिन कोरियाई टीम ने एक अंक के अंतर से स्वर्ण पदक जीत लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!