लाइव न्यूज़ :

जूनियर हॉकी विश्व कप: पाकिस्तान ने अमेरिका को 18-2 से रौंदा

By भाषा | Updated: November 30, 2021 21:58 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 30 नवंबर अब्दुल राणा ने हैट्रिक सहित चार गोल जबकि अबुजार ने तीन गोल दागे जिससे पाकिस्तान ने अमेरिका को मंगलवार को यहां 18-2 से रौंदकर एआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप के नौवें से 12वें स्थान के क्लासीफिकेशन मैच के लिए क्वालीफाई किया।

नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो चुके पाकिस्तान के लिए राणा (27वें, 33वें, 35वें, 54वें मिनट) ने चार जबकि अबुजार (14वें, 28वें, 57वें) ने तीन मैदानी गोल दागकर अमेरिका के डिफेंस को ध्वस्त किया।

एशियाई टीम की ओर से रिजवान अली (20वें, 46वें मिनट) ने दो गोल दागे जबकि उमर सतायर (23वें मिनट), रूमान खान (24वें मिनट), अब्दुल रहमान (27वें मिनट), मोईन शकील (36वें मिनट), अब्दुल (37वें मिनट), मोहसिन हसन (39वें मिनट), अली गजनफर (42वें मिनट), मुहिब उल्लाह (43वें मिनट) और मुहम्मद हुमादुद्दीन (56वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कोच हरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में खेल रही अमेरिकी टीम की ओर से दोनों गोल फिनले क्वेल (30वें, 40वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर दागे।

पाकिस्तान नौवें से 12वें स्थान के क्लासीफिकेशन मुकाबले में गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। दक्षिण अफ्रीका ने नौवें से 16वें स्थान के एक अन्य मैच में कनाडा को 7-3 से हराया।

दिन के अन्य क्लासीफिकेशन मैच में पोलैंड ने चिली को 2-1से हराया और अब नौवें से 12वें स्थान के मुकाबले में कोरिया से भिड़ेगा जिसने शूट आउट में मिस्र को 6-5 से शिकस्त दी। कोरिया और मिस्र की टीम नियमित समय के बाद 3-3 से बराबर थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!