लाइव न्यूज़ :

जूनियर हॉकी विश्व कप : बेल्जियम को हराने के लिये भारत का भरोसा ड्रैग फ्लिकरों पर

By भाषा | Updated: November 30, 2021 15:13 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 30 नवंबर दो धमाकेदार जीत के बाद लय हासिल कर चुकी गत चैम्पियन भारतीय टीम एफआईएच पुरूष जूनियर हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में बुधवार को यूरोपीय दिग्गज बेल्जियम के खिलाफ उतरेगी तो उसकी उम्मीदें शानदार फॉर्म में चल रहे अपने ड्रैग फ्लिक विशेषज्ञों पर टिकी होंगी ।

खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम को पहले मैच में फ्रांस ने 5 . 4 से हराकर उलटफेर कर दिया था । इसके बाद हालांकि भारत ने वापसी करते हुए कनाडा को 13 . 1 और पोलैंड को 8 . 2 से हराकर पूल बी में दूसरा स्थान हासिल किया ।

तीसरी बार खिताब जीतने के लिये भारत को अब हर मैच में उम्दा प्रदर्शन करना होगा ।

बेल्जियम के खिलाफ क्वार्टर फाइनल लखनऊ में 2016 में खेले गए फाइनल का दोहराव होगा जिसमें भारत ने 2 . 1 से जीत दर्ज की थी । यह मुकाबला बराबरी का होगा और मौकों को भुनाने में कामयाब रहने वाली टीम ही जीतेगी ।

भारत के पास उत्तम सिंह, अराइजीत सिंह हुंडल, सुदीप चिरमाको और मनिंदर सिंह जैसे स्ट्राइकर हैं ।उत्तम और मनिंदर ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा पेनल्टी कॉर्नर में अनेक विकल्प होने का भी भारत को फायदा है । उपकप्तान संजय कुमार, हुंडल, शारदानंद तिवारी और अभिषेक लाकड़ा ने गोल किये हैं ।

संजय खास तौर पर शानदार फॉर्म में हैं जिन्होंने फ्रांस और कनाडा के खिलाफ हैट्रिक लगाई । हुंडल ने भी पोलैंड के खिलाफ तीन गोल किये । मिडफील्ड में कप्तान विवेक सागर प्रसाद हैं जो तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा थे ।

डिफेंस को इस मैच में काफी मेहनत करनी होगी क्योंकि बेल्जियम का आक्रमण काफी मजबूत है ।

भारत के मुख्य कोच और इस टूर्नामेंट के लिये जूनियर टीम के कोच ग्राहम रीड ने कहा ,‘‘ खिलाड़ियों ने बेल्जियम का प्रदर्शन देखा है और वे आत्मविश्वास से ओतप्रोत हैं । उम्मीद है कि हम यह मैच जीतेंगे ।’’

भारतीय कप्तान विवेक ने कहा ,‘‘ बेल्जियम बहुत अच्छी टीम है और हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा ।’

बेल्जियम ने जूनियर विश्व कप कभी नहीं जीता है और सीनियर टीम की सफलता को दोहराने का उस पर दबाव है । बेल्जियम की सीनियर टीम ओलंपिक और विश्व चैम्पियन है ।

बेल्जियम के मुख्य कोच जेरोन बार्ट ने कहा कि उनके खिलाड़ियों को भारत के पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञों को रोकने के लिये दमदार प्रदर्शन करना होगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ भारत के पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ बहुत अच्छे हैं । संजय, हुंडल और तिवारी ने शानदार प्रदर्शन किया है । उन्हें रोकना बड़ी चुनौती होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें सर्कल के बाहर उन्हें रोकना होगा और पेनल्टी कॉर्नर देने से बचना होगा । हमें अपने डिफेंडरों पर भरोसा है ।’’

कोरोना महामारी के कारण टूर्नामेंट दर्शकों के बिना हो रहा है और बार्ट ने कहा कि इससे उनकी टीम को फायदा मिलेगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम पर दबाव कम होगा । हमें खचाखच भरे स्टेडियमों में खेलने की आदत नहीं है । 2016 में टूर्नामेंट के पहले हाफ में हमें दिक्कत हुई थी । लखनऊ में भारतीय दर्शक काफी ऊर्जावान थे । इस बार भारत पर दबाव अधिक होगा चूंकि मैदान में महज 1000 दर्शक होंगे ।’’

दिन के अन्य क्वार्टर फाइनल में जर्मनी का सामना स्पेन से, नीदरलैंड का अर्जेंटीना से, फ्रांस का मलेशिया से मुकाबला होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!