लाइव न्यूज़ :

जूनियर हॉकी विश्व कप : जर्मनी, अर्जेंटीना और फ्रांस सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: December 1, 2021 19:30 IST

Open in App

भुवनेश्वर, एक दिसंबर छह बार के चैंपियन जर्मनी के अलावा अर्जेंटीना और फ्रांस ने बुधवार को यहां अपने अपने मैच जीतकर एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दिन के पहले क्वार्टर फाइनल में जर्मनी ने स्पेन को शूटआउट में 3-1 से हराया। दोनों टीम निर्धारित समय तक 2-2 से बराबरी पर थी। इसके बाद अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को 2-1 से पराजित किया। फ्रांस ने अपना चमत्कारिक प्रदर्शन जारी रखा और तीसरे क्वार्टर फाइनल में मलेशिया को 4-0 से हराया।

जर्मनी ने पांचवें मिनट में क्रिस्टोफर कुटेर के पेनल्टी स्ट्रोक पर किये गए गोल की मदद से बढत बना ली । इसके छह मिनट बाद ही हालांकि स्पेन के इग्नासियो अबाजो ने पेनल्टी कॉर्नर पर बराबरी का गोल किया ।

अगले दो क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका । स्पेन ने 59वें मिनट में एडुअर्ड डे इग्नासियो सिमो के गोल की मदद से बढत बना ली । आखिरी सीटी बजने पर जर्मनी को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर मासी फांट ने गोल करके मैच को शूटआउट में खींच दिया ।

शूटआउट में जर्मनी के लिये पॉल स्मिथ, माइकल स्ट्रथोफ और हानेस म्यूलेर ने गोल दागे जबकि मातेओ पोजारिच चूक गए । वहीं स्पेन के अगाजो, गुइलेरमो फोर्चूनो और सिमो गोल चूक गए जबकि गेरार्ड क्लापेस ने गोल किया ।

जूनियर विश्व कप के इतिहास की सबसे सफल टीम जर्मनी ने छह बार खिताब जीता है । उसने आखिरी बार 2013 में दिल्ली में खिताब जीता था और 2016 में लखनऊ में कांस्य पदक अपने नाम किया था ।

अंतिम आठ के दूसरे मैच में पहले गोल के लिये 24 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। तब 2005 के चैंपियन अर्जेंटीना ने जोकिन क्रूगर के गोल की मदद से बढ़त बनायी।

लेकिन उसकी यह बढ़त एक मिनट भी नहीं रही। नीदरलैंड के मिलेस बकेन्स ने अगले मिनट में ही पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर मध्यांतर तक स्कोर 1-1 से बराबरी पर रखा।

नीदरलैंड ने दूसरे हाफ में अच्छी शुरुआत की और लगातार चार पेनल्टी कार्नर हासिल किये लेकिन अर्जेंटीना का रक्षण बेहद मजबूत था और उसने ये खतरे आसानी से टाल दिये।

लेकिन नीदरलैंड के तमाम प्रयास तब बेकार साबित हुए जब 59वें मिनट में आत्मघाती गोल करने के कारण उसे हार का सामना करना पड़ा। शेल्डन स्कोटेन ने तब फ्लोरिस मेडनडोर्प का क्रास रोकने के बजाय गोल में भेज दिया था।

फ्रांस और मलेशिया के बीच मैच एकतरफा साबित हुआ। यूरोपीय टीम ने अपने सभी गोल पेनल्टी कार्नर पर किये। इनमें से कप्तान टिमोथी क्लेमेंट (14वें, 24वें और 60वें मिनट) ने तीन गोल करके हैट्रिक बनायी जबकि मैथियास क्लेमेंट (31वें मिनट) ने अन्य गोल किया।

फ्रांस शुक्रवार को सेमीफाइनल में अर्जेंटीना का सामना करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!