लाइव न्यूज़ :

जूनियर हॉकी विश्व कप : फ्रांस का स्वप्निल अभियान रोककर अर्जेंटीना फाइनल में

By भाषा | Updated: December 3, 2021 19:04 IST

Open in App

भुवनेश्वर, तीन दिसंबर पूर्व चैंपियन अर्जेंटीना ने शुक्रवार को यहां पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से जीत दर्ज करके फ्रांस के स्वप्निल अभियान को रोककर एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के फाइनल में जगह बनायी।

दोनों टीम ने सेमीफाइनल में शानदार खेल दिखाया लेकिन 2005 के चैंपियन अर्जेंटीना ने शूटआउट में अपने धैर्य और कौशल का अच्छा नमूना पेश किया। नियमित समय में कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी थी।

पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना के लिये लुसियो मेंडेज़, बॉतिस्ता कापुरो और फ्रेंको एगोस्टिनी ने गोल किये, जबकि फ्रांस के लिये केवल कप्तान टिमोथी क्लेमेंट ही गोल कर पाये।

मैच का समापन हालांकि अच्छा रहा। लुकास मोंटेकोट के फ्रांस के चौथे प्रयास में चूकने के बाद खिलाड़ी आपस में भिड़ गये थे लेकिन दोनों टीम के अधिकारियों और मैदानी अंपायरों ने तुरंत ही स्थिति को संभाल दिया।

मैच के दौरान पहले दो क्वार्टर में कोई भी टीम मौका नहीं बना पायी। अर्जेंटीना ने कुछ आक्रमण जरूर किये लेकिन वह गोल करने में विफल रहा।

दक्षिण अमेरिकी टीम को पहले 10 मिनट में ही दो पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन फ्रांसीसी गोलकीपर गुइल्यूम डि वौसेल्स ने उन्हें नाकाम कर दिया। अर्जेंटीना को 18वें मिनट में भी पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन वह भी बेकार गया।

फ्रांस को 25वें मिनट में पेनल्टी मिली लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया।

मध्यांतर के बाद भी खेल इसी तरह से आगे बढ़ता रहा। अंतर केवल इतना था कि फ्रांस ने अधिक प्रयास किये।

फ्रांस ने टूर्नामेंट में शुरू से अच्छा प्रदर्शन किया था। उसने मौजूदा चैंपियन भारत को 5-4 से हराया था और अर्जेंटीना के खिलाफ मैच से पहले अपने सभी मैच जीते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!