लाइव न्यूज़ :

Junior Asia Cup Hockey: थाईलैंड को 17-0 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में भारत, इस टीम से टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2023 18:35 IST

Junior Asia Cup Hockey: भारत ने अपने ग्रुप में चीनी ताइपे, जापान और थाईलैंड को हराया जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उसने मैच 1-1 से ड्रॉ खेला।

Open in App
ठळक मुद्देलीग मैच में जापान को 14 गोल से अधिक के अंतर से हराना होगा।सुनीत लाकड़ा (54वें) और राजिंदर सिंह (56वें) ने भी गोल किए।थाईलैंड के खिलाफ भारतीय टीम शुरू से हावी हो गई।

Junior Asia Cup Hockey: गत चैम्पियन भारत ने पूल ए के अपने आखिरी मैच में थाईलैंड को 17-0 से करारी शिकस्त देकर पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारत ने अपने ग्रुप में चीनी ताइपे, जापान और थाईलैंड को हराया जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उसने मैच 1-1 से ड्रॉ खेला।

भारत सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगा इसका पता पूल बी में मलेशिया और ओमान तथा पूल ए में पाकिस्तान और जापान के बीच होने वाले मैच से पता चलेगा। पाकिस्तान को पूल ए में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए अपने अंतिम लीग मैच में जापान को 14 गोल से अधिक के अंतर से हराना होगा।

उसकी तरफ से अंगद बीर सिंह ने चार गोल ((13वें, 33वें, 47वें और 55वें मिनट) किए। रविवार की रात को खेले गए मैच में अंगद के अलावा भारत की तरफ से योगम्बर रावत (17वें), कप्तान उत्तम सिंह (24वें, 31वें), अमनदीप लाकड़ा (26वें, 29वें), अरिजीत सिंह हुंदल (36वें), विष्णुकांत सिंह (38वें), बॉबी सिंह धामी (45वें), शारदा नंद तिवारी (46वें), अमनदीप (47वें), रोहित (49वें), सुनीत लाकड़ा (54वें) और राजिंदर सिंह (56वें) ने भी गोल किए।

भारत अंतिम क्वार्टर शुरू होने से पहले 10-0 से आगे था। थाईलैंड की टीम तब तक पस्त हो चुकी थी और भारत ने अपने आक्रामक रवैए में किसी तरह से ढिलाई न दिखाकर हूटर बजने से पहले तक गोल वर्षा जारी रखी। थाईलैंड के खिलाफ भारतीय टीम शुरू से हावी हो गई।

टॅग्स :हॉकी इंडियाथाईलैंडपाकिस्तानजापान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!