लाइव न्यूज़ :

Junior Asia Cup Hockey 2023: दक्षिण कोरिया को 9-1 से रौंद कर भारत फाइनल में, चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से टक्कर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 1, 2023 15:47 IST

Junior Asia Cup Hockey 2023: चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान गुरुवार को ओमान के सलालाह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पुरुषों के जूनियर एशिया कप 2023 हॉकी फाइनल में आमने-सामने होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।पुरुष जूनियर एशिया कप 2023 हॉकी में भारत और पाकिस्तान दोनों अपराजित हैं।दोनों टीमें पहले लीग चरण में भिड़ीं और मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था।

Junior Asia Cup Hockey 2023: भारतीय हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 9-1 से रौंद कर जूनियर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश किया। जहां मुकाबला पाकिस्तान से होगा। भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच 9:30 PM से शुरू होने वाला है और भारत में इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

पुरुष जूनियर एशिया कप 2023 हॉकी में भारत और पाकिस्तान दोनों अपराजित हैं। दोनों टीमें पहले लीग चरण में भिड़ीं और मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था। भारत समूह में शीर्ष पर रहने में कामयाब रहा, क्योंकि पाकिस्तान पर बेहतर गोल अंतर था।

मौजूदा चैंपियन भारतीय हॉकी टीम ने चीनी ताइपे पर 18-0 की जीत और जापान पर 3-1 से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। भारत ने अपने अंतिम ग्रुप गेम में थाईलैंड को 17-0 से रौंद दिया। सेमीफाइनल में भारत ने कोरिया गणराज्य को 9-1 से हराया।

इस बीच, पाकिस्तान हॉकी टीम ने अपने पहले मैच में चीनी ताइपे को 15-1 से, थाईलैंड को 9-0 से और जापान को अंतिम लीग मैच में 3-2 से हराया। सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने मलेशिया को 6-2 से हराया। भारत और पाकिस्तान इससे पहले तीन बार जूनियर एशिया कप हॉकी के फाइनल में भिड़ चुके हैं।

पाकिस्तान ने 1996 का फाइनल जीता, जबकि भारत 2004 में विजयी हुआ। 2015 में मलेशिया में खेले गए आखिरी संस्करण में भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन आठ साल बाद हो रहा है।

मेन्स जूनियर एशिया कप 2023 हॉकी फाइनलः भारत बनाम पाकिस्तान मैच आप यहां देख सकते हैं। भारत में मेन्स जूनियर एशिया कप 2023 भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में वॉच.हॉकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। भारत में अंडर-21 कॉन्टिनेंटल इवेंट का कोई लाइव टेलीकास्ट नहीं होता है।

 

टॅग्स :हॉकी इंडियापाकिस्तानटीम इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!