जुडोका तकातो ने जापान को तोक्यो खेलों में पहला स्वर्ण दिलाया
By भाषा | Updated: July 24, 2021 19:23 IST2021-07-24T19:23:48+5:302021-07-24T19:23:48+5:30

जुडोका तकातो ने जापान को तोक्यो खेलों में पहला स्वर्ण दिलाया
तोक्यो, 24 जुलाई (एपी) नाओहिशा तकातो ने पुरुष 60 किग्रा जूडो फाइनल में ताइवान के यांग युंग वेई को हराकर जापान को उसकी मेजबानी में हो रहे ओलंपिक खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया।
कोसोवो की दिस्त्रिया क्रासनिकी ने महिला 48 किग्रा फाइनल में जापान की फुना तोनाकी को हराया लेकिन तकातो ने सुनिश्चित किया कि प्रतियोगिताओं के पहले दिन एक घंटे से भी कम समय में जापानी प्रशंसकों का दिल दो बार नहीं टूटे।
तकातो ने अपने अंतिम तीन मुकाबले सडन डेथ गोल्डन स्कोर के साथ जीते लेकिन फाइनल में उन्होंने आसान जीत दर्ज की क्योंकि यांग ने काफी फाउल किए।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।