लाइव न्यूज़ :

जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी ने महाद्वीपीय कोटा के जरिए ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

By भाषा | Updated: June 25, 2021 18:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून भारतीय जुडोका (जूडो खिलाड़ी) सुशीला देवी ने महाद्वीपीय कोटा के जरिए ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया जिसकी पुष्टि शुक्रवार को इस खेल के अंतरराष्ट्रीय महासंघ ने की।

अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ के मुताबिक 48 किग्रा भारवर्ग की इस खिलाड़ी के नाम 989 अंक है, जिससे उसने एशियाई सूची में सातवें स्थान पर रहते हुए कोटा सुनिश्चित किया।

महाद्वीपीय कोटा क्षेत्र के जूडो खिलाड़ी की रैंकिंग के आधार पर दिए जाते हैं। एशिया के पास 10 कोटा स्थान हैं।

इस 26 साल की खिलाड़ी के लिए यह पहला ओलंपिक होगा।

हर क्षेत्र से एक राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का सिर्फ एक खिलाड़ी महाद्वीपीय कोटे के जरिए क्वालीफाई करने का हकदार होता है।

इससे पहले अवतार सिंह इकलौते जूडो खिलाड़ी है जिन्होंने ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक के 90 किग्रा में भाग लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!