लाइव न्यूज़ :

कड़े प्रतिबंधों से जूझ रहे हैं ओलंपिक के लिये तोक्यो पहुंचे पत्रकार

By भाषा | Updated: July 19, 2021 12:45 IST

Open in App

तोक्यो, 19 जुलाई (एपी) जापान में एक साल की देरी के बाद शुक्रवार से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के लिये सैकड़ों पत्रकार भी तोक्यो पहुंचे हैं।

लेकिन यहां अपने 14 दिन के प्रवास के दौरान उन्हें कोविड-19 से जुड़े कड़े प्रतिबंधों से जूझना होगा। इस कारण वे केवल अपने होटल और ओलंपिक स्थलों तक ही जा पाएंगे।

इसके अलावा उन्हें कई चीजों का पालन करना होगा जिसमें प्रत्येक दिन परीक्षण और अपने फोन की अवस्थिति (लोकेशन) साझा करना शामिल है।

इस बार ओलंपिक का आयोजन दर्शकों के बिना किया जाएगा। मतलब पहले जैसा जोशो खरोश और उत्सव का माहौल नहीं होगा जिससे पत्रकार खेलों से इतर की कम रिपोर्ट ही दे पाएंगे।

महामारी के दौरान ओलंपिक आयोजन का भी विरोध हो रहा है क्योंकि माना जा रहा है ओलंपिक खेल संक्रमण फैलाने में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। तोक्यो में कोविड -19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को ही कोविड-19 के 1008 नये मामले सामने आये थे। यह लगातार पांचवां दिन था जबकि एक दिन में 1000 से अधिक पॉजिटिव मामले आये।

तोक्यो और पड़ोसी प्रांतों में आपातकाल लागू है और ऐसे हालात में ओलंपिक खेल शुरू होंगे। मुख्य मीडिया केंद्र गुमसुम सा लगता है जबकि ओलंपिक में अमूमन यह सबसे अधिक हलचल वाला स्थान होता है।

रियो ओलंपिक खेलों को कवर करने वाली जापान की ओलंपिक रिपोर्टर नोजोमी कुनिताके ने कहा, ‘‘यह दुखद है क्योंकि रियो की तुलना में यहां बेहद खामोशी है।’’

विदेशी पत्रकार तोक्यो में इधर उधर कहीं नहीं जा सकते हैं।

आस्ट्रेलिया के पत्रकार डेनियल सटन ने कहा, ‘‘यह अब तक के सबसे अधिक प्रतिबंध वाले ओलंपिक खेल हैं। हम मुख्य मीडिया केंद्र में काम रहे हैं लेकिन इसके अलावा हम कहीं और आ जा नहीं सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंडर19 क्रिकेट विश्व कप 2026ः ऑस्ट्रेलिया टीम को विश्व विजेता बनाएंगे भारत, श्रीलंका और चीन के खिलाड़ी?, देखिए 15 सदस्यीय टीम

भारतछत्तीसगढ़ ट्रेन दुर्घटना जांच: परीक्षा में फेल और ट्रेन चलाते समय फोन पर लेता था जानकारी?, रेलवे ने अयोग्य लोको पायलट को किया नियुक्ति, 12 की मौत और 19 यात्री घायल

पूजा पाठMesh Rashifal 2026: मेष राशिवालों के लिए तरक्की-कामयाबी का शानदार साल, पढ़ें वार्षिक राशिफल में आपके लिए सुनहरे अवसर

कारोबार3–5 दिसंबर की रद्द फ्लाइट्स पर लागू, 5000 से 10000 रुपये तक यात्रा ‘वाउचर’?, इंडिगो ने यात्रियों को दी राहत

क्रिकेटNew Zealand vs West Indies, 2nd Test: डेब्यू में कमाल, 93 गेंद में 61 रन, वेस्टइंडीज पर 73 रन की बढ़त, दूसरी पारी में इंडीज ने खोए 32 पर 2 विकेट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!