लाइव न्यूज़ :

यूएई-इराक फुटबॉल मैच से पहले की टिप्पणियों को सार्वजनिक करने पर पत्रकार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 22, 2021 17:38 IST

Open in App

दुबई, 22 अक्टूबर (एपी) संयुक्त अरब अमीरात में अभियोजकों ने शुक्रवार को बताया की कि उन्होंने इस महीने की शुरुआत में विश्व कप क्वालीफायर के दौरान इराक के खिलाफ अपनी टीम के मुकाबले से पहले की गई टिप्पणियों को सार्वजनिक करने पर एक टेलीविजन पत्रकार को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने उस पत्रकार की पहचान जाहिर नहीं की है। इस पत्रकार को सरकार संचालित अबू धाबी स्पोर्ट्स चैनल से गिरफ्तार किया गया था। प्रसारक ने भी इस मामले से जुड़े कुछ पत्रकारों को कार्यमुक्त कर दिया है।

अधिकारियों ने इन टिप्पणियों को ‘सार्वजनिक हित को नुकसान पहुँचाने और अभद्र भाषा ’’ करार दिया।

सरकार संचालित डब्ल्यूएएम समाचार एजेंसी के बयान के अनुसार, इन टिप्पणियों का प्रसारण मैच से पहले हुआ था।

डब्ल्यूएएम की रिपोर्ट में कहा गया है कि चैनल की उस ‘फीड (प्रसारण)’ को हैक कर लिया गया और प्रकाशित क्लिप को जब्त कर लिया गया। इसका प्रसारण कुछ सोशल मीडिया साइटों पर भी हुआ था।’’

हिरासत में लिए गए पत्रकार को पांच साल तक की जेल की सजा और 1,360 डॉलर (लगभग एक लाख रुपये) तक का जुर्माना लग सकता है।

डब्ल्यूएएम ने कहा कि अबू धाबी स्पोर्ट्स चैनल ने इस घटना के प्रसारण से जुड़े तीन लोगों को नौकरी से निकाल दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!