लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के युवा ने श्रीनगर से दिल्ली की 950 किलोमीटर की मैराथन को सात दिनों में पूरा किया

By भाषा | Updated: May 22, 2021 21:54 IST

Open in App

श्रीनगर, 22 मई जम्मू कश्मीर के एक युवा ने नशा मुक्ति जागरूकता के लिए श्रीनगर से दिल्ली के बीच लगभग 950 किलोमीटर की मैराथन को सात दिनों में पूरा किया।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि यह धावक ‘इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में पंजीकरण के लिए आर्थिक मदद की प्रतीक्षा कर रहा है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ श्रीनगर के नौहट्टा के 25 वर्षीय निवासी उजैर फैयाज खान ने एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए श्रीनगर से दिल्ली के बीच 940 किलोमीटर की लंबी दूरी को रिकॉर्ड सात दिनों के समय में दौड़ कर पूरा किया है।’’

उन्होंने बताया कि खान यहां के अमर सिंह कॉलेज में मनोविज्ञान में स्नातक का छात्र है। स्कूल के दिनों से ही उसकी दौड़ने और मैराथन में भाग लेने में रुचि रही है। श्रीनगर से दिल्ली तक की दौड़ की तैयारी के लिए उसने कोच मुश्ताक अहमद भट की निगरानी में सात महीने का प्रशिक्षण लिया था।

खान ने रिकार्ड बनाने के बाद ‘इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’, ‘इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ और ‘वर्क्स रिकॉर्ड्स इंडिया’ में पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। इसके लिए हालांकि उन्हें 22,000 रुपये का भुगतान करना होगा जो घर की खराब वित्तीय स्थिति के कारण अभी संभव नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!