लाइव न्यूज़ :

एफ-वन में जगह बनाने के लिए जेहान को लगातार बेहतर करना होगा: रेडबुल के डॉ मार्को

By भाषा | Updated: April 16, 2021 16:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल भारतीय चालक जेहान दारूवाला के फार्मूला टू (एफ-टू) सत्र की पहली रेस में बेहतर प्रदर्शन से प्रभावित उनके मेंटोर और रेडबुल (रेसिंग टीम) ‘ड्राइवर डेवलपमेंट प्रोग्राम’ के प्रमुख डॉ हेलमुट मार्को ने कहा कि एफ-वन के सपने को साकार करने के लिए उन्हें लगातार बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

पिछले साल औसत प्रदर्शन के बाद जेहान एफ-टू के मौजूद सत्र में बहरीन में हुए पहले दौर के बाद तालिका में तीसरे स्थान पर हैं। वह स्प्रिंट रेस में दूसरे और फिर चौथे तथा फीचर रेस में छठे स्थान पर रहे थे।

मुंबई के इस 22 साल के चालक का सपना नरेन कार्तिकेयन और करूण चंडोक के बाद भारत का तीसरा एफ-वन ड्राइवर बनने का है।

चार बार के एफ-वन चैम्पियन सबेस्टियन वेटल के करियर में अहम भूमिका निभाने वाले मार्को ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ पिछले साल की तुलना में पहले दौर में उनका प्रदर्शन अच्छा था लेकिन उसे अभी और सुधार करना होगा। उसका लक्ष्य चैम्पियनशिप जीतना होना चाहिये।’’

खुद एफ-वन ड्राइवर रहे मार्को ने इमोला ग्रांप्री से पहले कहा, ‘‘ लक्ष्य खिताब जीतना है लेकिन इससे वह सीधे एफ-वन में नहीं पहुंच जाएगा। यह सिर्फ एक रेस है। इस समय कुछ भी कहना काफी जल्दबाजी होगी। सब कुछ प्रदर्शन पर निर्भर है। इस दौड़ में और भी कई युवा चालक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!