लाइव न्यूज़ :

जेहान ने इतिहास रचा, एफ2 रेस जीतने वाले पहले भारतीय बने

By भाषा | Updated: December 6, 2020 22:22 IST

Open in App

साखिर (बहरीन), छह दिसंबर भारतीय ड्राइवर जेहान दारूवाला ने रविवार को यहां साखिर ग्रां प्री के दौरान इतिहास रच दिया, वह फार्मूला टू रेस जीतने वाले पहले भारतीय बन गये।

फार्मूला टू चैम्पियन मिक शूमाकर और डेनियल टिकटुम के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 22 वर्षीय भारतीय सत्र की अंतिम फार्मूला वन ग्रां प्री की सपोर्ट रेस में शीर्ष पर रहे।

रेयो रेसिंग के लिये ड्राइविंग कर रहे जेहान ने ग्रिड पर दूसरे स्थान से शुरूआत की और वह डेनियल टिकटुम के साथ थे। टिकटुम ने जेहान को साइड में करने की कोशिश की जिससे शूमाकर दोनों से आगे निकल गये।

जेहान इसके बाद दोनों से पीछे हो गये लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और संयम बरतते हुए अपनी पहली एफआईए फार्मूला टू रेस जीत ली।

उनके जापानी साथी युकी सुनोडा दूसरे स्थान पर रहे, वह जेहान से 3.5 सेकेंड पीछे रहे जबकि टिकटुम तीसरे स्थान पर रहे।

जेहान ने कहा, ‘‘मुझे भारत में अपने लोगों को साबित करना था कि भले ही हमारे पास यूरोप में ड्राइवरों की तरह की समान सुविधायें नहीं हों लेकिन जब आप कड़ी मेहनत करो तो आप ग्रिड के मोड़ पर अच्छी चुनौती दे सकते हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!