लाइव न्यूज़ :

जीव इनविटेशनल में कट से चूके जीव, शिव और राशिद बढ़त पर

By भाषा | Updated: November 12, 2021 20:54 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 नवंबर टूर्नामेंट के मेजबान जीव मिल्खा सिंह शुक्रवार को यहां जीव इनविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट में कट से चूक गये जबकि शिव कपूर और राशिद खान ने दूसरे दौर के बाद संयुक्त बढ़त बनायी।

दुबई में रहने वाले शिव (64-68) ने लगातार दूसरे दिन बोगी नहीं की और चार अंडर का कार्ड खेला। दिल्ली के राशिद (67-67) ने दूसरे दौर में सात बर्डी बनायी और इस बीच दो बोगी की। ये दोनों खिलाड़ी दूसरे दौर के बाद 12 अंडर 132 के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं।

चंडीगढ़ के आदिल बेदी ने दूसरे दौर में सात अंडर 65 का कार्ड खेला और वह कुल 11 अंडर 133 के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

कट इवन पार 144 पर गया तथा 60 पेशेवर और दो एमेच्योर इसमें जगह बनाने में सफल रहे।

जीव (75 और 72) हालांकि कट से चूक गये। दूसरे दौर में उन्होंने इवन पार का स्कोर बनाया था। उनका दो दौर का स्कोर तीन ओवर 147 रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!