लाइव न्यूज़ :

मालदीव में पृथकवास पूरा करेंगे जयवर्धने, भारतीय खिलाड़ी घर लौटे

By भाषा | Updated: May 6, 2021 21:01 IST

Open in App

मुंबई, छह मई मुंबई इंडियंस ने गुरूवार को कहा कि उनके स्थानीय खिलाड़ी घर लौट गए हैं जबकि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और श्रीलंका के मुख्य कोच महेला जयवर्धने मालदीव के रास्ते जायेंगें

पांच बार की चैम्पियन टीम ने कई ट्वीट करके अपने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की यात्रा की जानकारी दी ।

टीम ने कहा ,‘‘ भारतीय खिलाड़ी अपने अपने शहर लौट गए हैं । कोरोना संबंधी सभी यात्रा और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया । मुंबई और अहमदाबाद के खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ अहमदाबाद के रास्ते चार्टर्ड उड़ान से जायेंगे । विमान के चालक दल ने दिल्ली में टीम होटल में सात दिन का पृथकवास पूरा कर लिया है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य विशेष विमान से मालदीव जायेंगे । मुंबई इंडियंस ने मालदीव में उनके 14 दिन के पृथकवास का इंतजाम किया है ।’’

मुंबई टीम में दो आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिस लिन और नाथन कूल्टर नाइल हैं ।

न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी चार्टर्ड उड़ानों से आकलैंड, जोहानिसबर्ग और त्रिनिदाद जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!