स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने जीता GOLD, यहां जानिए उपलब्धियों की सूची

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 7, 2021 20:20 IST2021-08-07T20:19:00+5:302021-08-07T20:20:47+5:30

Tokyo Olympics: भारत ने इस तरह से एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक जीतकर तोक्यो खेलों में अपने अभियान का समापन किया।

Javelin thrower Neeraj Chopra wins the first gold know here the list of achievements | स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने जीता GOLD, यहां जानिए उपलब्धियों की सूची

चोपड़ा ‘रॉकस्टार’ की तरह आये और तोक्यो ओलंपिक को भारत के लिये अभी तक का सर्वश्रेष्ठ ओलंपिक बना गये। 

Highlightsभारत का किसी एक ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।लंदन ओलंपिक 2012 में छह पदक जीते थे।भारत अभी तोक्यो की पदक तालिका में 47वें स्थान पर है।

Tokyo Olympics: भाला फेंक के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय खेलों में शनिवार का दिन ऐतिहासिक बना दिया। भारत ने किसी एक ओलंपिक खेल में सर्वाधिक पदक जीतने का नया रिकार्ड बनाया।

चोपड़ा ने तोक्यो ओलंपिक खेलों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंककर दुनिया को स्तब्ध कर दिया और भारतीयों को जश्न में डुबा दिया। एथलेटिक्स में पिछले 100 वर्षों से अधिक समय में भारत का यह पहला ओलंपिक पदक है।

भाला फेंक के एथलीट नीरज चोपड़ा की अब तक की प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैंः

ओलंपिक: * 2021 में स्वर्ण पदक

एशियाई खेल: *2018 में स्वर्ण पदक

राष्ट्रमंडल खेल: *2018 में स्वर्ण पदक

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप: *2017 में स्वर्ण पदक

विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: *2016 में स्वर्ण पदक

दक्षिण एशियाई खेल: *2016 में स्वर्ण पदक

एशियाई जूनियर चैंपियनशिप *2016 में रजत पदक

वर्तमान राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक (88.07मी - 2021) -

वर्तमान विश्व जूनियर रिकॉर्ड धारक (86.48मी - 2016)

Web Title: Javelin thrower Neeraj Chopra wins the first gold know here the list of achievements

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे