लाइव न्यूज़ :

भाला फेंक के कोच उवे हॉन हटाये गये, एएफआई ने कहा दो नये विदेशी कोच की नियुक्ति होगी

By भाषा | Updated: September 13, 2021 19:28 IST

Open in App

जयपुर, 13 सितंबर भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने सोमवार को घोषणा की कि उसने भाला फेंक के राष्ट्रीय कोच उवे हॉन से नाता तोड़ दिया है क्योंकि वह उनके प्रदर्शन से खुश नहीं था और वह जल्द ही दो नये विदेशी कोच नियुक्त करेगा।

पूर्व विश्व रिकार्ड धारक 59 वर्षीय जर्मन हॉन का अनुबंध तोक्यो ओलंपिक तक ही था।

एएफआई अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने कहा, ‘‘हम दो नये कोच की नियुक्ति करने जा रहे हैं तथा हम उवे हॉन को बदल रहे हैं क्योंकि हम उनके प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। हम तूर (गोला फेंक के एथलीट ताजिंदरपाल सिंह तूर) के लिये भी विदेशी कोच देख रहे हैं।’’

सुमरिवाला महासंघ की कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में एएफआई की योजना समिति के अध्यक्ष ललित भनोट और उपाध्यक्ष अंजू बॉबी जार्ज ने भी हिस्सा लिया।

हॉन को ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा और तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले दो अन्य एथलीटों शिवपाल सिंह और अनु रानी जैसे खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिये नवंबर 2017 में एक साल के लिये मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।

चोपड़ा राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल 2018 में उनकी निगरानी में खेले लेकिन इसके बाद जर्मनी के ही क्लॉस बार्टोनीज यह भूमिका निभाने लगे थे।

हॉन ने ओलंपिक से पहले यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) और एएफआई ने अनुबंध स्वीकार करने के लिये उन्हें ‘ब्लैकमेल’ किया था। दोनों संस्थाओं ने हालांकि इस आरोप को खारिज कर दिया था।

बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गयी जिनमें एएफआई के जूनियर (जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों का विकास) कार्यक्रम को नया स्वरूप देना, विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक जैसी शीर्ष अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से पहले अभ्यास टूर्नामेंट का आयोजन और विशेषकर जूनियर के लिये कोचिंग कार्यक्रम में आमूलचूल बदलाव करना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!