लाइव न्यूज़ :

एनआरएआई की ओलंपिक मान्यता श्रेणी में जसपाल राणा ‘आवश्यक’ श्रेणी में शामिल नहीं थे

By भाषा | Updated: August 3, 2021 15:02 IST

Open in App

... अभिषेक होरे...

नयी दिल्ली, तीन अगस्त भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने जब ओलंपिक के लिए अपनी एक्रीडिटेशन (मान्यता) सूची को अंतिम रूप दिया था तब उसने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच जसपाल राणा को ‘आवश्यक’ श्रेणी में शामिल नहीं किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप वह अपने निशानेबाज (शिष्य) अभिषेक वर्मा के साथ तोक्यो नहीं जा सके।

इस सूची की प्रति पीटीआई-भाषा के पास भी है, जिसके मुताबिक इस अनुभवी पिस्टल कोच और पूर्व निशानेबाज को राष्ट्रीय महासंघ की प्राथमिकता सूची में नहीं रखा गया था। यह लगातार दूसरा मौका है जब भारतीय निशानेबाजों ने ओलंपिक में कोई पदक हासिल नहीं किया।

मनु भाकर के साथ विवाद के बाद, इन खेलों से पहले सिर्फ वर्मा ही राणा से प्रशिक्षण ले रहे थे। राणा को क्रोएशिया में टीम के प्रशिक्षण-सह-प्रतियोगिता दौरे के बाद तोक्यो में उनकी मदद के लिए उनके साथ रहना था। वर्मा ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल और मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं में भाग लिया था।

सूची के अनुसार राष्ट्रीय शॉटगन कोच मनशेर सिंह को स्कीट निशानेबाजों अंगद वीर सिंह बाजवा और मेराज अहमद खान के लिए ‘आवश्यक’ श्रेणी में शामिल किया गया था, जबकि विदेशी राइफल कोच ओलेग मिखाइलोव को इलावेनिल वलारिवान और अपूर्वी चंदेला के लिए आवश्यक श्रेणी में रखा गया था।

इसी तरह इस सूची में अंजुम मोदगिल, तेजस्विनी सावंत, संजीव राजपूत और दीपक कुमार के लिए राष्ट्रीय राइफल कोच दीपाली देशपांडे (आवश्यक) जबकि ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और दिव्यांश सिंह पंवार के लिए जूनियर राइफल कोच सुमा शिरूर (आवश्यक) का नाम था । पिस्टल निशानेबाजों राही सरनोबत, यशस्विनी देसवाल और सौरभ चौधरी के लिए हाई परफॉर्मेंस कोच समरेश जंग (आवश्यक) का नाम इस सूची में शामिल था।

राणा को लेकर विवाद तभी से शुरू हुआ जब मनु ने स्पष्ट किया कि वह उनकी देख-रेख में अभ्यास नहीं करना चाहती है।

इस 19 साल की निशानेबाज ने आरोप लगाया था कि राणा ने उनकी तकनीकी समस्या को दूर नहीं किया तो वहीं राणा ने पलटवार करते हुए कहा कि वह मदद के लिए हमेशा तैयार हैं बशर्ते यह युवा निशानेबाज उनकी बातों को सुनें।

नयी दिल्ली में आईएसएसएफ विश्व कप के बाद राणा की जगह मनु के कोच बने रौनक पंडित के नाम को एनआरएआई ने ‘प्राथमिकता’ सूची में डाला क्योंकि मनु तीन स्पर्धाओं में भाग ले रही थी।

इस सूची में विदेशी पिस्टल कोच पावेल स्मिरनोव को तरजीह नहीं दी गयी थी और उनके नाम के आगे लिखा था ‘अगर संभव हो तो’।

राणा और मनु के विवाद के अलावा तोक्यो में भारतीय निशानेबाजी दल में गुटबाजी की खबरें भी आयी।

यह भी पता चला है कि भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने 28 जून को एनआरएआई के महासचिव (डीवी सीताराम राव) को क्रोएशिया के जगरेब में तैयारी/प्रशिक्षण शिविर में वेद प्रकाश पिलानिया के स्थान पर राणा को शामिल करने के संबंध में लिखा था।

इस पत्र के मुताबिक ‘‘ ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने पर चुने राइफल/पिस्टल निशानेबाजों के लिए 26 जून, 2021 से क्रोएशिया में होने वाले तैयारी/प्रशिक्षण शिविर एवं आईएसएसएफ विश्व कप में वेद प्रकाश पिलानिया के स्थान पर जसपाल राणा को दल में शामिल करें, जो ओलंपिक के लिए रवाना होने तक वहीं रहेंगे।’’

एनआरएआई के अध्यक्ष रनिंदर सिंह ने इस पूरे मामले में राणा की आलोचना करते हुए मंगलवार को कहा था कि वह ओलंपिक से पहले नकारात्मक कारक थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!